उत्तर प्रदेश के शिया-सुन्नियों को बांट रहे हैं आजम खां

उत्तर प्रदेश के नामवर शिया नेता मौलाना हबीब हैदर ने आजम खान पर आरोप लगाया कि वे मुसलमानों को बांट रहे हैं।महत्वपूर्ण है कि भ्रष्टाचार के कारण वक्फ बोर्ड हमेशा विवादों में रहा है। लेकिन वर्तमान हालातों में आजम खान पर शिया और सुन्नियों के बीच के तनाव पैदा करने के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।
यूपी हमेशा से संवेदनशील
गौरतलब है कि मुजफ्फरनजर दंगों के लिए भी आजम खान को जिम्मेदार माना गया था। जिसकी वजह से मुसलमानों की एक तबका समाजवादी पार्टी से दूर हुआ था। मौलाना कहते हैं कि अब जबकि दुनिया में शिया-सुन्नी विवाद गहराया हुआ है, कहीं भारत के उत्तर प्रदेश में इस तरह के हालात ना हो जाएं, क्योंकि यूपी हमेशा से संवेदनशील रहा है।
उन्होंने आरोप गाया कि आजम खान मुसलमानों के मसीहा बनकर उन्हें लूट रहे हैं। कब्रिस्तान की दिवारों के लिए आए 350 करोड़ रुपये में से 150 करोड़ रुपए उन्होंने अपनी रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी में खर्च कर दिए। मौलाना ने यह आरोप भी लगाया कि साल 2012 में राजधानी में इस्लामिक सेंटर में हुई बैठक में उन्होंने यूपी के कारोबारियों से जबरन उगाही की।












Click it and Unblock the Notifications