Ayushman Bharat Card पर बड़ा फैसला, बदला गया नाम, जानिए नया आयुष्मान कार्ड कैसा होगा
Ayushman Bharat Card Co Brand करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत अब कार्ड पर राज्यों के नाम का भी जिक्र होगा। ayushman bharat card co brand state name health ministry
नई दिल्ली, 24 अगस्त : Ayushman Bharat Card Co Brand करने का फैसला लिया गया है। इस फैसले के तहत अब कार्ड पर राज्यों के नाम का भी जिक्र होगा। आयुष्मान भारत कार्ड पर राज्यों के लोगो भी होंगे। Health Ministry ने कहा है कि यह फैसला राज्यों की ओर से दिए जाने वाले अंशदान और अधिक अखंडता और एकरूपता लाने के मद्देनजर लिया गया है।

Ayushman Bharat Card नया नाम
जानकारी के मुताबिक आयुष्मान भारत स्कीम के तहत केंद्र सरकार पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज कराती है, लेकिन कुछ राज्यों में पांच लाख के अतिरिक्त भी बीमारियों को कवर किया गया है। ऐसे में राज्यों के नाम भी आयुष्मान भारत कार्ड पर दिखाने का फैसला लिया गया है। आयुष्मान भारत कार्ड का नाम अब बदलकर "आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना - मुख्यमंत्री योजना" होगा।

अब 'आयुष्मान कार्ड' नाम होगा
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि आयुष्मान कार्ड को सह-ब्रांड किया जाएगा। इसमें राज्य की योजनाओं के नाम शामिल होंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) की ओर से आयुष्मान योजना के तहत जारी किए गए "लाभार्थी कार्डों में अधिक अखंडता और एकरूपता" लाने के लिए कार्ड को को ब्रांड करने का फैसला लिया गया है। कार्ड को अब 'आयुष्मान कार्ड' नाम से जाना जाएगा।

इन राज्यों में आयुष्मान कार्ड की को ब्रांडिंग नहीं
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि आयुष्मान कार्ड पर राज्य के लोगो और राज्य सरकारों की स्वास्थ्य योजनाओं के नाम के साथ-साथ केंद्र की प्रमुख स्वास्थ्य योजना के साथ को-ब्रांड किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के बयान में कहा गया, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को छोड़कर, अन्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने आयुष्मान कार्ड की को-ब्रांडिंग के लिए सहमति व्यक्त की है।

पंजाब में आयुष्मान कार्ड
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के अनुसार पंजाब में भी आयुष्मान भारत योजना लागू है। हालांकि, पंजाब सरकार हेल्थ स्कीम का लाभ देने में आनाकानी कर रही है। एनडीटीवी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र राज्य सरकार के संपर्क में है ताकि अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल सके।

आयुष्मान कार्ड में क्या बदलाव
नाम बदलकर 'आयुष्मान कार्ड' करने के अलावा डिजाइन भी बदला जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मानक तय किए गए हैं। को-ब्रांडेड कार्ड डिजाइन विकसित किया गया है जिस पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) और राज्य विशेष के लोगो को "समान स्थान आवंटित" किया गया है।

किन भाषाओं में आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान कार्ड की भाषा के बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, New Ayushnam Card पर ABPM-JAY के साथ-साथ राज्य की हेल्थ स्कीम का नाम भी होगा। कार्ड अंग्रेजी के साथ-साथ राज्य की स्थानीय भाषा में भी होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, को-ब्रांडेड आयुष्मान कार्ड जारी करने के लिए NHA राज्यों के साथ लगातार संपर्क में है। अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने सह-ब्रांडिंग के दिशा-निर्देशों को अपनाया है।

अलग-अलग कार्ड की जरूरत नहीं
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि NHA लाभार्थियों को को-ब्रांडेड कार्ड जारी करने के लिए पूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। कार्ड की मदद से केंद्रीय योजना के साथ-साथ राज्यों की स्वास्थ्य योजना के तहत भी इलाज कराए जा सकेंगे। अलग-अलग कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आयुष्मान भारत कार्ड ट्रांसजेंडर को भी
आयुष्मान भारत स्कीम के तहत मिलने वाले कार्ड का डिजाइन और नाम बदलने के अलावा ट्रांसजेंडर वर्ग के लोग भी अब आयुष्मान भारत-पीएमजेएवाई (AB PM JAY) के तहत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) और सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के बीच समझौता हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को आयुष्मान स्कीम के तहत ट्रांसजेंडर को लाने पर कहा, इस फैसले से ट्रांसजेंडर वर्ग को अधिकार के साथ सम्मानजनक स्थान भी मिलेगा। अब देशभर में ट्रांसजेंडर वर्ग के उन लोगों को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा जिनके पास नेशनल पोर्टल से जारी ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट हैं।
यहां देखें ट्रांसजेंडर को आयुष्मान कार्ड का फैसला---
आयुष्मान कार्ड से कितनी बीमारियों का इलाज
गौरतलब है कि आयुष्मान भारत पीएम-जन आरोग्य स्कीम (AB PM-JAY) के तहत 27 विभागों / श्रेणियों में 1,949 बीमारियों का उपचार कराया जा सकता है। माध्यमिक और तृतीयक स्तर पर अस्पताल में भर्ती (secondary and tertiary care hospitalisations) होने पर पात्र लाभार्थी परिवार सालाना 5 लाख रुपये तक की ट्रीटमेंट करा सकता है।

अब तक कितने लोगों को आयुष्मान कार्ड
सरकार के मुताबिक 2011 की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) पर आधारित आंकड़ों के आधार पर AB PM-JAY के तहत 10।74 करोड़ लाभार्थी परिवारों को चुना गया है। 17 अगस्त तक इस योजना के तहत लगभग 18।81 करोड़ व्यक्तियों का सत्यापन किया जा चुका है। इनमें से 14।12 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications