सेल्स मैनेजर का दवा कंपनी के साथ धोखाधड़ी का शातिर दिमाग, कर बैठा पत्नी के नाम पर बड़ी गलती, ऐसे फंसा
Fraud Case: एक नामी आयुर्वेदिक दवा कंपनी के सेल्स ऑफिसर की जालसाजी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सेल्स ऑफिसर जिस कंपनी में काम कर रहा था, उसने वहीं शातिर दिमाग लगातार धोखाधड़ी की है।
पूरा मामला राजस्थान की प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक कंपनी नारायण फार्मास्यूटिकल्स से जुड़ा है, जिसके लखनऊ स्थित सेल्स ऑफिसर पर गंभीर फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। जिसे लेकर पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है।

धोखाधड़ी के इस पूरे मामले में कंपनी का आरोप है कि उनके लखनऊ डिस्ट्रीब्यूटर के सिक्योरिटी चेक को चुराकर सेल्स ऑफिसर तेजप्रकाश ने अपनी पत्नी के नाम पर फर्म 'अयोग्यं दवा घर' नाम के खाते की डिटेल्स भरी और बैंक अकाउंट में जमा कर दिया।
पत्नी के नाम की फर्म के अकाउंट में लगाया चेक
राजस्थान में आयुर्वेदिक दवाओं की निर्माता कंपनी नारायण फार्मास्यूटिकल्स ने जयपुर के करधनी पुलिस थाने में इसे लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया गया कि सेल्स मैनेजर तेजप्रकाश ने फरवरी और मार्च 2024 के दौरान लखनऊ में कई आयुर्वेदिक स्टोर्स को दवा के उत्पाद डिस्ट्रीब्यूट किए और उनसे मिले भुगतान चेकों को अपने परिवार के लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया।
ऐसे हुआ धोखाधड़ी का खुलासा
कंपनी ने बताया कि इन चेकों को बैंकों ने अस्वीकार कर दिया, सेल्स अधिकारी के इस कृत्य से कंपनी को भारी आर्थिक और प्रतिष्ठा का नुकसान पहुंचा है। एफआईर में कंपनी ने दावा किया है कि सेल्स ऑफिसर तेजप्रकाश ने कुल 32,000 रुपए की राशि अपने पत्नी के नाम की फर्म के बैंक खाते में ट्रांसफर करने की साजिश रची, जिसकी जानकारी लखनऊ डिस्ट्रीब्यूर के चेक बाउंस होने पर डिस्ट्रीब्यूर द्वारा कंपनी मैनेजमेंट को मिली, जिसके बाद पूरी धोखाखड़ी का खुलासा हुआ। इधर, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications