Ayodhya verdict: जावेद अख्तर की सलाह पर गौहर खान ने दिया खास रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली। अयोध्या मामले में 9 नवंबर को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूरे देशवासियों ने खुलकर स्वागत किया है, सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा था कि राम मंदिर विवादित स्थल पर बनेगा और मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या में पांच एकड़ जमीन अलग से दी जाएगी, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए मशहूर गीतकार, शायर और लेखक जावेद अख्तर ने देश की सर्वोच्च अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जिन्हें हर्जाने के तौर पर पांच एकड़ जमीन मिल रही है, उस पर एक विशाल चैरिटेबल अस्पताल बनाने का फैसला लें जिसे सभी समुदाय के लोग अपना समर्थन और साथ दें।

जावेद अख्तर ने दी थी खास सलाह

जावेद अख्तर ने दी थी खास सलाह

जावेद अख्तर का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अब रिएक्शन जानी मानी अभिनेत्री गौहर खान ने दिया है, गौहर ने लिखा है कि "हां! दुनिया के लिए एक मिसाल पेश कर दो." ।

गौहर खान का यूं आया रिएक्शन

जिसके बाद गौहर खान सोशल मीडिया पर चर्चित हो गईं, मालूम हो कि इससे पहले भी गौहर ने अयोध्या पर आए फैसले पर ट्वीट किया था, जिसकी काफी चर्चाएं हो रही थीं, गौहर ने लिखा था कि कि इस्लाम की सुंदरता यह है कि, आप मुस्लिम होने के नाते कहीं पर भी प्रार्थना कर सकते हैं, जब आप यात्रा कर रहे हो, तो सड़क किनारे बैठकर भी प्रार्थना की जा सकती है, आपकी प्रार्थना किसी भी जमीन पर सीमित नहीं है, जहां आप नमाज पढ़ते हो वह आपकी स्थिति और परिस्थिति पर आधारित होती है।

बड़े व्यक्ति बनें, शांति बनाए रखें:

बड़े व्यक्ति बनें, शांति बनाए रखें:

गौहर खान ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा था कि जो कोई भी आपको उकसाने की कोशिश करता है, या फैसले के लिए आपका मज़ाक उड़ाता है, उसके लिए यह पोस्ट है... बड़े व्यक्ति बनें. शांति बनाए रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+