Shabri Rasoi Ayodhya: अयोध्या में शबरी रसोई कहां पर है? राम मंदिर से कितनी दूर है ये रेस्टोरेंट?

Ayodhya Shabari Rasoi: 22 जनवरी को श्रीराम की नगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बड़े जोरों-शोरों से संपन्न हुआ। साधु-संतों से लेकर दिग्गज हस्तियों ने इसमें हिस्सा लिया।

अब कार्यक्रम के कुछ दिनों के बाद एक रेस्टोरेंट की तस्वीर वायरल हुई, जिसमें एक बिल दिख रहा था। शबरी रसोई नाम के इस कैफे का बिल देख लोगों के होश ही उड़ गए।

Shabri Rasoi Ayodhya

चर्चा में शबरी रसोई का बिल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विवादित कैप्शन के साथ इस रसोई की तस्वीर शेयर की गई। कैप्शन था- राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट। ये देख लोग बुरी तरह से भड़क उठे। रसोई रेस्टोरेंट के बिल की तस्वीरों ने लोगों को हैरान भी किया। चलिये आज बात करते हैं अयोध्या नगरी की इस शबरी रसोई के बारे में।

विवादों में घिरी शबरी रसोई
55 रुपये की चाय और 65 रुपये का टोस्ट। ये पढ़ते ही आपके दिमाग में अयोध्या की शबरी रसोई का ख्याल आ गया होगा। आएगा ही... बीते दिनों इसकी इतनी चर्चा जो हुई। जो भी हो, लोग इस शबरी रसोई के बारे में जानने को काफी बेताब हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि शबरी रसोई अयोध्या में कहां पर है। यानी अगर आपको शबरी रसोई जाना हो तो आप कैसे जाएंगे।

अयोध्या में कहां है ये रेस्टोरेंट?
महंगी चाय और टोस्ट को लेकर विवादों में घिरी शबरी रसोई अयोध्या के टेहरी बाजार में स्थित है। टेहरी बाजार में मल्टी स्टोरीज कॉमर्शियल बिल्डिंग के अरुंधति भवन में इस भोजनालय को बनाया गया है। इसका कांट्रैक्ट गुजरात के कवच फेसिलिटी मैनेजमैंट के पास है।

तीन दिन में मांगा था जवाब
जब इस रेस्टोरेंट के बिल की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचाया तो अयोध्या विकास प्राधिकरण ने इसके कांट्रैक्टर को नोटिस जारी किया, और श्रद्धालुओं से ज्यादा पैसे लेने को लेकर तीन दिनों में जवाब भी मांगा। बीते दिनों इस रसोई के भारी भरकम बिल ने हड़कंप मचा दिया।

इतनी महंगी चाय और टोस्ट
दरअसल, सोशल मीडिया पर शबरी रसोई के बिल की तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसमें चाय और टोस्ट के लिए 120 रुपये वसूले गए थे। ऐसे में लोग इसके नाम और श्रीराम की नगरी में इतना महंगा खाना होने को लेकर बवाल मचाने लगे। ऐसे में खुद प्राधिकरण को इसे लेकर जवाबदेही तय करनी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+