Ram Mandir: 23 जनवरी से भक्तों के लिए खुलेगा राम मंदिर, कैसे मिलेगी एंट्री, क्या है ऑनलाइन बुकिंग का तरीका?
Ayodhya Ram Mandir Darshan: अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो गई है। रामलाल का विग्रह स्थापित हो चुका है। ऐसे में अब 23 जनवरी यानी मंगलवार से आम जन मानस अपने अराध्य देव के दर्शन कर सकेंगे
ऐसे में आम लोगों जो भी अपने रामलाल के दर्शन करना चाहते हैं, मंगलवार से कर सकते हैं। मंदिर से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां मिल जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग से लेकर मंदिर के टाइमिंग की सभी डिटेल जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

दर्शन एवं आरती का समय
भक्त सुबह (7:00 बजे से 11:30 बजे) और दोपहर (2:00 बजे से शाम 7:00 बजे) के दौरान रामलाल के दर्शन कर सकते हैं। जागरण/श्रृंगार आरती सुबह 6:30 बजे और संध्या आरती शाम 7:30 बजे होगी।
कैसे मिलेगा पास ?
'आरती' या 'दर्शन' में भाग लेने के लिए भक्त ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों के मंदिर पास हासिल कर सकते हैं। ऑनलाइन बुक करने के लिए श्रद्धीलुओं को अयोध्या राम मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट https://online.srjbtkshetra.org/#/login पर विजिट करना होगा।
मंदिर की वेबसाइट को लॉगइन करने के लिए आपको अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी से अपनी पहचान सत्यापित होगी। फिर 'माई प्रोफाइल' पर क्लिक करें।इसके बाद आरती या दर्शन के लिए अपना पसंदीदा स्थान चुनें।
डिटेल जो जानना जरूरी
अपनी बुकिंग पूरी करने और पास सुरक्षित करने के लिए सभी दिशानिर्दशों का पालन करें। इसके बाद आपकी बुकिंग सफल हो जाएगी। हालांकि अभी दर्शन की बुकिंग फुल चल रही है। ट्रस्ट आगामी दिनांक की जानकारी साझा करेंगी।
वहीं बुकिंग पूरी होने के बाद प्रवेश से पहले मंदिर काउंटर से अपना पास ले लें। ऑनलाइन बुकिंग फिलहाल होल्ड पर है। कृपया अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र वेबसाइट के अनुसार ऑफलाइन पास कैंप कार्यालय में जाकर और एक वैध सरकारी आईडी प्रमाण प्रस्तुत करके प्राप्त किया जा सकता है। जो लोग उसी दिन मंदिर के लिए पास बुक करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए पहले आओ-पहले पाओ सिद्धांत के आधार पर स्लॉट उपलब्ध हैं। आरती से 30 मिनट पहले मंदिर में उपस्थित रहें, और आपके पास पर क्यूआर कोड के माध्यम से प्रवेश की सुविधा होगी।
परिवहन विकल्प
इस आध्यात्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनाने वालों के लिए अयोध्या सुविधाजनक स्थानीय परिवहन विकल्प प्रदान करता है। सरयू नदी के किनारे स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए ऑटो-रिक्शा और साइकिल रिक्शा सुलभ साधन उपलब्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications