Ayodhya: रामपथ पर तिल रखने तक की जगह नहीं! 17 घंटे रामलला का दर्शन, नहीं टूट रहा तांता, अब ट्रस्ट ने कर दी खास
Ayodhya: कुंभ स्नान के बीच मौनी अमावस्या के स्नान के पहले अयोध्या में लगातार श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ अब असुविधा की बड़ी वजह बन रही है। राम नगरी पहुंच रहे दर्शनार्थियों की भारी संख्या के चलते शहर की बुनियादी सुविधाओं पर बढ़ता दबाव बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है। अगले कुछ दिनों में अयोध्या में भीड़ को लेकर स्थिति समान्य होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से खास अपील है।
प्रयागराज महाकुंभ स्नान शुरू होने के साथ ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ अचानक बढ़ती जा रही है। ऐसे मे अयोध्या प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट ने विशेष प्रबंध किए हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे व्यवस्थाओं पर क्षमता पर अधिक दबाव बढ़ गया है। ऐसे में भीड़ को कम करे के लिए ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन के समय में भी वृद्धि कर दी है।

रामलला के विश्राम के समय में कटौती के साथ अब राम मंदिर में दर्शन सुबह 5 बजे से ही शुरू हो रहा है। भीड़ को कम करने के सभी प्रयासों के बीच भीड़ बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या और आसपास के जिलों से राम नगरी में दर्शन करने आने का प्लान कर रहे श्रद्धालुओं से खास अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने
अयोध्या में मंगलवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंगलवार होने के चलते हनुमानगढ़ी में दो किलोमीटर लंबी लाइन लगी। ऐसी ही कुछ स्थिति राम जन्मभूमि में रही। इससे पहले सोमवार को रामलला के दरबार में 3.55 लाख भक्तों ने हाजिरी लगाई। दो दिनों के भीतर रामलला के दरबार में छह लाख से अधिक भक्त पहुंच चुके हैं। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का मुख्य महापर्व है। ऐसे में बुधवार को और अधिक भीड़ होने की उम्मीद है।
3 से 4 लाख श्रद्धालु राम मंदिर का प्रतिदिन कर रहे दर्शन
अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा, "पिछले तीन-चार दिन से अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, मेरा अनुमान है केवल जनवरी 2024 में ही अब तक 50 लाख से अधिक लोग दर्शन कर चुके होंगे यह भी हो सकता है, पिछले दो-तीन दिन में ही तीन लाख चार लाख लोग प्रतिदिन दर्शन कर रहे हैं अयोध्या का इंफ्रास्ट्रक्चर उसकी दृष्टि से यह संख्या अधिक है।
चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ का दृश्य देखकर मन में विचार आया है कि मैं सभी भक्तों से जनता से निवेदन करूं कि पहले केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, अरुणाचल मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, बंगाल, उड़ीसा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों से प्रयागराज पहुंचने वाले श्रद्धालु अयोध्या भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें दर्शन करने में कठिनाई न हो, इसका ध्यान रखना जरूरी है। इस बात का ध्यान रखना ट्रस्ट, शासन और प्रशासन का कर्तव्य भी है।
स्थानीय लोग 10-15 दिन रखें संयम: चंपत राय
चंपत राय ने बताया कि अयोध्या में धर्मशाला सुग्रीव किला से प्रवेश करके क्रॉसिंग से बाहर निकलने में अधिक से अधिक डेढ़ घंटा एक घंटा 45 मिनट लग रहा है। ऐसी स्थिति में बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को दर्शन में सुविधा होगी, अगर अयोध्या और पास-पास के लोग 10- 15 दिन संयम रख लेंगे तो सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा।"
17 घंटे रामलला का दर्शन
मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामलला का दर्शन इससे पहले सुबह 7:00 बजे प्रारंभ होता था, लेकिन अभी सुबह 5:00 बजे से दर्शन शुरू हो जाता है। भगवान के भोग के बाद 2 से तीन मिनट के लिए पर्दा रहता है, जिसके बाद फिर से दर्शन शुरू हो जाते हैं। राय ने कहा, "मंदिर में आरती दर्शन चलता रहता है रात को 10:00 बजे ट्रेन आती है दर्शन चलता रहता है।"












Click it and Unblock the Notifications