Milkipur Bypolll: यूपी में एक और उपचुनाव, मिल्कीपुर सीट पर जल्द वोटिंग, हाईकोर्ट ने साफ किया रास्ता
Milkipur Bypoll: यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ की ओर दायर एक याचिका वापस लेने के आवेदन को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच स्वीकार कर लिया है। ऐसे में मिल्कीपुर में उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग की तरफ से जल्द ही यहां उपचुनाव कराने को लेकर शेड्यूल जारी किया जा सकता है।
लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले भाजपा नेता बाबा गोरखनाथ की इसे वापस लेने के लिए अपील की थी। इसे सोमवार को अदालत ने मंजूरी दे दी। इसके साथ ही याचिका भी वापस हो गई है।

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई कर रहे जस्टिस पंकज भाटिया की एकल पीठ ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी है। जिस दिन उपचुनाव घोषित हुए थे उसके अगले दिन ही भाजपा प्रत्याशी रहे बाबा गोरखनाथ ने याचिका वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। हालांकि बाद में इस पर सपा ने आपत्ति दर्ज कराई थी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव में फैजाबाद संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी रहे मिल्कीपुर विधायक रहे अवधेश प्रसाद के इस्तीफे के बाद ये सीट रिक्त हो गई थी। लेकिन कोर्ट में याचिका लंबित होने के चलते इस सीट पर निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथि घोषित नहीं की थी। वहीं अब हाईकोर्ट से याचिका वापस लेने की अनुमति मिलने बाद मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
बाबा गोरखनाथ ने क्यों दायर की थी याचिका
वर्ष 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ सपा के अवधेश प्रसाद से चुनाव हार गए थे। चुनाव परिणाम आने के बाद बाबा गोरखनाथ ने अवधेश प्रसाद द्वारा चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे में कमियां बताते हुए चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचिका पर सुनवाई के दौरान 26 अप्रैल 2022 को चुनाव के निरस्त करते हुए अंतरिम राहत मांगी गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
दिसंबर में चुनाव संभव
माना जा रहा है कि चुनाव आयोग की तरफ से जल्द ही यहां उपचुनाव कराने को लेकर शेड्यूल जारी किया जा सकता है। दरअसल, 6 महीने से अधिक वक्त तक कोई सीट खाली नहीं रहनी चाहिए। ऐसे में माना जा रहा है कि चुनाव आयोग मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए दिसंबर महीने में कोई तिथि घोषित कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications