राम मंदिर मुद्दे पर वरिष्ठ बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने कही बड़ी बात
Recommended Video

नई दिल्ली। राम मंदिर को लेकर घमासान थमता नहीं दिख रहा है। जहां एक ओर यूपी के अयोध्या में 24 और 25 नवंबर को राम मंदिर के लिए धर्मसभा होने जा रही है। विश्व हिंदू परिषद की इस धर्म सभा के लिए आरएसएस ने भी पूरी ताकत झोंक रखी है। दूसरी ओर शिवसेना भी इस मुद्दे पर लगातार अपनी आवाज बुलंद कर ही है। राम मंदिर को लेकर उठ रही मांग के बीच वरिष्ठ बीजेपी नेता और कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

'समाज की कई मांगें हैं, राम मंदिर भी उनमें से एक है'
बीजेपी के मार्ग दर्शक मंडल में शामिल दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि समाज की कई मांगें हैं, राम मंदिर भी उनमें से एक है। इसलिए समाज की इस समस्या को सुलझाने के लिए अगर अध्यादेश लाया जाए तो इसमें कोई समस्या नहीं है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जारी साधु-संतों के जमावड़े के बीच मुरली मनोहर जोशी ने मोर्चा संभाल लिया है। बता दें कि 24-25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर को लेकर होने वाली धर्म-सभा के लिए लोग एकजुट होना शुरू हो गए हैं।

राम मंदिर मुद्दे पर शिवसेना ने बुलंद की आवाज
राम मंदिर मुद्दे पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि हमने 17 मिनट में बाबरी तोड़ दी, तो कानून बनाने में कितना टाइम लगता है? राष्ट्रपति भवन से लेकर यूपी तक बीजेपी की सरकार है। राज्यसभा में ऐसे बहुत से सांसद हैं जो राम मंदिर के साथ खड़े रहेंगे। जो विरोध करेगा देश में उसका घूमना मुश्किल होगा। संजय राउत का यह बयान ऐसे समय आया है जब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) जैसे संगठनों ने अयोध्या में सरकार पर दबाव डालने के लिए एक विशाल सभा की योजना बनाई है।

'अगर अध्यादेश लाया जाए, तो इसमें कोई समस्या नहीं है'
शिवसेना ने सरकार से कहा है कि, दिसंबर में संसद के शीतकालीन सत्र से पहले वह मंदिर मुद्दे पर अध्यादेश लाए। राज्यसभा के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि, राज्यसभा में कई सदस्य हैं जो राम मंदिर का समर्थन करेंगे। जो भी डरता है या इसका विरोध करता है, उसे इस देश में घूमने में मुश्किल होगी। शिवसेना ने शुक्रवार को भी अध्यादेश लाने और तारीख की घोषणा करने के लिए कहा।












Click it and Unblock the Notifications