राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं हम
सुप्रीम कोर्ट का ये सुझाव राम मंदिर मुद्दे को लेकर बेहद अहम माना जा रहा है। सुब्रमण्यम स्वामी ने ये याचिका दायर की है।
नई दिल्ली। राम मंदिर मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि ये मुद्दा बेहद संवेदनशील है। ऐसे में इस संवेदनशील मुद्दे का हल आपसी सहमति से हो। अगर जरुरत पड़ी तो कोर्ट मध्यस्थता के लिए तैयार है। सुप्रीम कोर्ट अगले शुक्रवार को इस मुद्दे पर सुनवाई कर सकता है।

सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर कोर्ट की अहम टिप्पणी
राम मंदिर मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का ये सुझाव बेहद अहम माना जा रहा है। सुब्रमण्यम स्वामी ने ये याचिका दायर की है। जिसमें मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर ने कहा कि दोनों पक्षों को आपस में मिल बैठकर आपसी सहमति से इस संवेदनशील मामले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि अगर जरूरत हो तो कोर्ट इस मामले में मध्यस्थता को तैयार है।
बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर मुद्दे को लेकर तत्काल सुनवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा कि पिछले 6 साल से लंबित राम मंदिर मामले की अपील पर कोर्ट को जल्द सुनवाई करना चाहिए। जिससे मामले का निष्कर्ष जल्दी से जल्दी निकल सके। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि जहां भगवान राम का जन्म हुआ उस जगह को नहीं बदला जा सकता लेकिन नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है। फिलहाल अगले हफ्ते शुक्रवार से राम मंदिर केस में सुनवाई शुरू होगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर ने कहा कि ये मामला धर्म और आस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसे में दोनों पक्षों को आपसी सहमति से इसका हल निकालना चाहिए। राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का गृह मंत्रालय ने स्वागत किया है।
-
Harish Rana के लिए 'पैसिव यूथेनेशिया' की अनुमति के बाद मां का बुरा हाल! पिता ने जो कहा सुनकर फट जाएगा कलेजा -
चल रहे हिट-एंड-रन मामले के हस्तांतरण के दौरान न्यायिक अधिकारी पंकज गर्ग का हृदयाघात से निधन हो गया। -
Harish Rana Case में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, भारत में इच्छामृत्यु पर क्या कहता है संविधान? -
सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोमा में पड़े युवक के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर दिए गए फैसले के बाद एम्स ने समिति का गठन किया। -
LPG ग्राहकों के लिए अलर्ट! तुरंत कराएं e-KYC, नहीं तो कट जाएगा गैस कनेक्शन, जानें स्टेप बॉय स्टेप प्रॉसेस -
वर्ल्ड कप जीत के बाद ट्रेन से घर पहुंचा भारतीय क्रिकेटर, टिकट चेक में लगभग पकड़ा गया, बीवी ने झूठ बोल बचाया -
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब












Click it and Unblock the Notifications