अयोध्या जन्मभूमि परिसरः राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने छोड़ी पूजा और सहायक को मिली जिम्मेदारी
नई दिल्ली। अयोध्या राम जन्मभूमि स्थित अस्थायी रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास होम क्वॉरेंटीन हो गए हैं, जिससे उनकी जगह पर उनके सहायक आचार्य संतोष दास अब मंदिर के पूजा का काम संभालेंगे। बताया गया है कि अगले आदेश तक जन्मभूमि परिसर में स्थित राम मंदिर पूजा करने के लिए संतोष दास को कहा गया है।

Recommended Video
मीडिया से बात करते हुए मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि उनके एक सहायक प्रदीप दास के कोरोना पॉजिटिव आने पर ट्रस्ट ने उनसे अगले 3 दिनों तक जन्मभूमि परिसर नहीं आने का कहा है। इसलिए अगले आदेश तक वो होम क्वॉरेंटीन में रहेंगे और उनकी जगह पर कोई और उनका सहायक मंदिर की पूजा का काम संभालेगा।

गौरतलब है राज जन्मभूमि परिसर में निर्मित अस्थायी राम मंदिर के पुजारी प्रदीप दास और उनकी सुरक्षा में तैनात 16 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें फायर ब्रिगेड के सिपाही, पीएसी और पुलिस जवान शामिल थे। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।
रामलला मंदिर के पुजारी प्रदीप दास के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद प्रशासन ने उनके कांटैक्ट ट्रेस की जांच करवाई और इसी आधार पर मुख्य पुजारी को होम क्वॉरेंटीन में भेजा गया है, जो संभवत प्रदीप दास के साथ ही रहते थे।

राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के सहायक पुजारी प्रदीप दास समेत चार अन्य पुजारी राम लला की सेवा करते हैं। प्रदीप दास के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास और तीन अन्य पुजारी का भी कोरोना टेस्ट काराया।

रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए सहायक पुजारी प्रदीप दास को होम क्वॉरेंटीन किया गया, लेकिन अब मुख्य पुजारी को भी अगले तीन दिनों के लिए होम क्वारनटीन कर दिया गया। वहीं, कोरोना संक्रमित 16 पुलिसकमियों को भी क्वॉरेंटीन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications