अयोध्या मामला: बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने कहा, कोर्ट के बाहर समझौता मुमकिन नहीं

अयोध्या के रामजन्मभूमि मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि ये मुद्दा बेहद संवेदनशील है। ऐसे संवेदनशील मुद्दे का हल आपसी सहमति से हो।

नई दिल्ली। अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी का बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने स्वागत किया है। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सदस्य डॉ. एसक्यूआर इलयास ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए सुझाव के खिलाफ नहीं हैं। हम आपसी सहमति से मामले के सुलझाने के कोर्ट की टिप्पणी के साथ हैं लेकिन राम जन्मभूमि को लेकर कोई भी दावा सबूत के साथ पेश किया जाना चाहिए।

कोर्ट के बाहर समझौता मुमकिन नहीं: बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी ने दी प्रतिक्रिया

अयोध्या के रामजन्मभूमि मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि ये मुद्दा बेहद संवेदनशील है। ऐसे संवेदनशील मुद्दे का हल आपसी सहमति से हो। अगर जरुरत पड़ी तो कोर्ट मध्यस्थता के लिए तैयार है। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सदस्य डॉ. एसक्यूआर इलयास ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत करते हैं कि कोर्ट इस मामले में मध्यस्थता के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने ये भी जरुर कहा कि अगर वार्ता होती है तो इसमें ये शर्त होगी कि कोई पूर्व कल्पित धारणा इस बैठक में नहीं रखी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्ष खुले दिमाग से बैठक में शामिल हों। हमसे ये कहना कि उस जगह को छोड़ दें और सरेंडर कर दें ये कोई विकल्प नहीं है।

बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सदस्य डॉ. एसक्यूआर इलयास ने कहा कि पहले भी इस मुद्दे पर कई बार मध्यस्थता की कोशिश की गई, हालांकि इसमें कोई भी हल नहीं निकल सका। मध्यस्थता की कोशिश पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, पीवी नरसिम्हा राव और अटल बिहारी वाजपेयी के बीच हुई। उस दौरान हुई मध्यस्थता में कोई तय फैसला नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि अगर दूसरा पक्ष उस जगह पर राम जन्मभूमि होने की बात रखता है तो उसे इस संदर्भ में सबूत देना होगा। सभी दावे सबूतों के आधार पर किए जाने चाहिए। इससे आपसी सहमति से मामला सुलझाने में मदद मिलेगी। बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के सदस्य डॉ. एसक्यूआर इलयास ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मध्यस्थता के लिए तैयार हों तो हम बातचीत के लिये तैयार हैं। उनकी मध्यस्थता से मामले का हल निकल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+