तो मुसलमानों की तकदीर बदलने की ताकत रखते हैं पीएम मोदी!

लखनऊ।बाबरी मस्जिद के मुद्दई व मुख्य पक्षकार हाशिम अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हाशिम अंसारी ने शनिवार को पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की है। उन्‍होंने पीएम मोदी को देश का सर्वश्रेष्ठ नेता बताया है।

hashim-ansari-praises-pm-narendra-modi

समर्पित सोच वाले नेता पीएम

अंसारी ने कहा कि भारत में रहने वालों के लिए समर्पित सोच रखने वाला मोदी जैसा दूसरा राजनेता और कोई नहीं हुआ। उनके मुताबिक मोदी के कुशल नेतृत्व पर हर भारतवासी को गर्व होना चाहिए।

सिर्फ इतना ही नहीं उन्‍होंने पीएम मोदी को अयोध्या आने का न्‍योता दिया और कहा कि वह पीएम का फूलों से भव्य स्वागत करेंगे। उन्‍होंने बताया कि उनके साथ कई ऐसे मुसलमान नेता बैठते हैं जो पीएम की दिल खोलकर तारीफ करते हैं।

अंसारी खुद भी पीएम मोदी के कामों के मुरीद हैं। उनका कहना है कि न सिर्फ अयोध्‍या बल्कि पूरे देश के मुसलमान पीएम मोदी के साथ हैं। वह खुद भी दिल से पीएम मोदी का समर्थन करते हैं।

बदल सकते हैं मुसलमानों की तकदीर

उन्‍होंने कहा कि देश के मुसलमानों की तकदीर बदलने का किसी में दम है तो वह मोदी में है। अंसारी ने देश के मुसलमानों से अपील की कि विपक्ष पिछले कई वर्षों से मुसलमानों के दिल में पीएम मोदी के लिए खौफ पैदा कर रहा है। अब वह अपने इस खौफ को दिल से निकाल दें।

यूपी के लिए पीएम मोदी के समर्थन की अपील

सभी मुसलमान उनका साथ दें ताकि देश के विकास के लिए उन्‍हें मजबूती मिल सके। उन्‍होंने आने वाले उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए मुसलमानों से पीएम मोदी का समर्थन करने की अपील की है।

अंसारी के मुताबिक जो लोग गलत काम करते आ रहे हैं वे सभी लोग पीएम मोदी से डरते हैं क्‍योंकि वे बेईमान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+