Ayodhya Babri Mosque: अयोध्या में बाबरी मस्जिद की पहली ईंट PAK सैनिक रखेंगे? सीनेटर के बयान में कितनी सच्चाई?
Ayodhya Babri Mosque News: पाकिस्तान और भारत के बीच तनावपूर्ण माहौल में एक बार फिर भड़काऊ बयानबाजी ने आग में घी डालने का काम किया है। इस बार पाकिस्तान की एक महिला सांसद ने अयोध्या को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को और भी बिगाड़ने की आशंका बढ़ा दी है।
पाकिस्तान की सीनेटर पलवाशा मोहम्मद ज़ई खान ने संसद में भड़काऊ भाषण देते हुए कहा, 'अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाकिस्तान सेना रखेगी और पहली अजान पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर देंगे। हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं।' यही नहीं, उन्होंने यह दावा भी किया कि भारत के खिलाफ अगर युद्ध होता है, तो सिख सैनिक पाकिस्तान पर हमला नहीं करेंगे क्योंकि पाकिस्तान उनके लिए गुरु नानक की धरती है।

इस बयान का क्या मतलब निकाला जाए?
पलवाशा खान का यह बयान सिर्फ भारत की धार्मिक भावना पर हमला नहीं है, बल्कि ये सीधे तौर पर पाकिस्तान की सैन्य नीति को धार्मिक कट्टरता से जोड़ने की कोशिश भी मानी जा रही है। अयोध्या जैसे संवेदनशील मुद्दे को लेकर इस तरह की टिप्पणी भारत में न सिर्फ राजनीतिक बल्कि सामाजिक स्तर पर भी भारी नाराजगी पैदा कर सकती है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव और बढ़ा
पलवाशा का यह बयान पहलगाम में हालिया आतंकी हमले के बाद आया है, जिसने पहले से ही दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है। ऐसे में पाकिस्तानी संसद से इस तरह की भाषा और सोच सामने आना शांति की हर संभावना को चोट पहुंचा सकता है।
भारत के खिलाफ बयानबाजी का ट्रैक रिकॉर्ड
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान की राजनीतिक हस्तियों ने भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया है कि बिलावल भुट्टो ने सिंधु जल संधि को लेकर भारत को धमकी दी- या तो पानी बहेगा या भारतीयों का खून। इमरान खान ने भी कहा था कि पाकिस्तान शांति चाहता है लेकिन कमजोरी नहीं समझा जाए।
क्या है भारत की प्रतिक्रिया?
हालांकि अब तक भारत सरकार की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस बयान की कड़ी आलोचना हो रही है। माना जा रहा है कि यह बयान दोनों देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण संबंधों को और ज्यादा खराब कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications