राम मंदिर उद्घाटन से पहले अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा टाइट, 250 जवान होंगे तैनात, CISF ने संभाला जिम्मा
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा औपचारिक रूप से सीआईएसएफ ने संभाल लिया है। एक बयान में सीआईएसएफ ने कहा है कि एयरपोर्ट के लिए अगले कदम के रूप में जल्द ही सुरक्षा ईकाई तैनात की जाएगी। रामलला अभिषेक समारोह से पहले अयोध्या एयपोर्ट पर खासा दबाव है। ऐसे में सीआईएसएफ तेजी से यहां सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा करते हुए उच्च स्तर की सिक्योरिटी अरेंजमेंट पूरा करने वाली है।
श्री राम जन्मभूमि पर 22 जनवीरी को होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले महर्षि वाल्कमीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा टाइट होगी। इसके लिए CISF को सौंपी गई है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने CISF के 250 जवानों और अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले एयरपोर्ट की सुरक्षा उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UPSSF) के जिम्मे थी।

सीआईएसएफ ने औपचारिक रूप से मंगलवार(09 जनवरी) को अयोध्या हवाई अड्डे की सुरक्षा संभाल ली। सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अगले कुछ दिनों में, आवश्यकता के अनुसार एक समर्पित (सीआईएसएफ) इकाई तैनात की जाएगी। सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स कि उपलब्धतता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुनिश्चित की जाएगी।
बता दें कि अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसी दिन उन्होंने भारत को अयोध्या धाम रेलेव जंक्शन से 8 नई ट्रेनों को हरी झंटी दिखाई। वहीं पीएम मोदी इस महीने की 22 तारीख फिर से अयोध्या पहुंचेंगे। जहां वे श्री राम जन्मभूमि पर बने राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में शामिल होंगे।
वहीं श्री राम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य अनुष्ठान के लिए 16 जनवरी से ही वैदिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। वाराणसी के एक पुजारी, लक्ष्मी कांत दीक्षित, मुख्य अनुष्ठान करेंगे। 22 जनवरी को रामलला का अभिषेक समारोह, 14 जनवरी से 22 जनवरी तक अयोध्या में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। अयोध्या समेत पूरे भारत में इसे एक उत्सव के रूप में मनाने लिए वीएचपी ने आह्वान किया है।












Click it and Unblock the Notifications