Amazon Services Down: अमेज़न क्लाउड का सर्वर हुआ डाउन, प्राइम से एलेक्सा तक दुनियाभर में कई वेबसाइट्स प्रभावित
Amazon Web Services Outage: सोमवार, 20 अक्टूबर को अमेज़न वेब सर्विसेज़ (AWS) में तकनीकी गड़बड़ी के कारण दुनियाभर में कई लोकप्रिय वेबसाइट्स और ऐप्स प्रभावित हो गए। इस आउटेज के कारण Amazon Prime, Snapchat, Perplexity, Fortnite, Canva, Duolingo सहित कई सेवाओं में कनेक्टिविटी की समस्या आई।
AWS की सर्विस स्टेटस वेबसाइट ने "इंक्रीज़्ड एरर रेट्स" (बढ़ी हुई त्रुटि दर) की जानकारी दी और बताया कि इंजीनियर समस्या को जल्द ठीक करने में लगे हुए हैं।

Downdetector की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में AWS के लिए 2,000 से ज्यादा आउटेज की घटनाएं दर्ज की गईं। उपयोगकर्ताओं ने कई डिजिटल सेवाओं और ऐप्स तक पहुंचने में कठिनाई की शिकायत की। अमेज़न की अपनी सेवाएं जैसे Amazon.com, Prime Video और Alexa भी प्रभावित रहीं।
प्रभावित प्रमुख ऐप्स और वेबसाइट्स
AWS आउटेज के दौरान निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स और ऐप्स प्रभावित हुए:
- Amazon.com, प्राइम वीडियो, एलेक्सा, रॉबिनहुड, स्नैपचैट, पर्प्लेक्सिटी एआई, वेनमो
- कैनवस बाय इंस्ट्रक्चर, क्रंचरोल, रोबॉक्स, व्हाटनॉट, रेनबो सिक्स सीज, कॉइनबेस, कैनवा, डुओलिंगो
- गुड्रीड्स, रिंग, द न्यू यॉर्क टाइम्स, लाइफ360, फ़ोर्टनाइट, ऐप्पल टीवी, वेरिज़ोन, चाइम
- मैकडॉनल्ड्स ऐप, कॉलेजबोर्ड, वर्डले, PUBG बैटलग्राउंड्स, ओपनएआई, वीमियो, ट्विच, शॉपिफ़ाई
- गूगल मैप्स, क्लाउड (एंथ्रोपिक), कर्सर, डायलपैड, माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर, रीकैप्चा
- यूट्यूब, जीमेल, खान अकादमी, एनपीएम, ड्रैगन बॉल, एटीएंडटी, डोरडैश, स्पॉटिफ़ाई
- गूगल क्लाउड, डिस्कॉर्ड, गूगल, गूगल मीट, कैरेक्टर.एआई, रॉकेट लीग, क्लाउडफ्लेयर, गूगल नेस्ट
- पोकेमॉन ट्रेडिंग कार्ड गेम, फूबोटीवी, हाईलेवल, बॉक्स, ईटीसी, गूगल ड्राइव, मेलचिम्प
ग्लोबल अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म्स Coinbase और Robinhood ने बताया कि AWS आउटेज के कारण उनके वित्तीय लेन-देन प्रभावित हुए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Perplexity ने भी कहा कि उनकी वेबसाइट की स्थिरता पर असर पड़ा। ब्रिटेन की फुटबॉल टीम Tottenham Hotspur ने अपने ई-टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर समस्या आने की जानकारी दी, जबकि ब्रिटिश टैक्स अथॉरिटी HMRC ने भी साइट डाउन होने की सूचना दी।
अधिकांश तकनीकी गड़बड़ियां जल्दी ठीक कर दी जाती हैं, लेकिन interconnected तकनीकी सिस्टम्स के कारण एक कंपनी की समस्या से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। पिछले साल साइबर सुरक्षा कंपनी CrowdStrike में सॉफ़्टवेयर अपडेट की गड़बड़ी के कारण दुनियाभर में सिस्टम ठप हो गए और अरबों डॉलर का नुकसान हुआ।
कुछ सेवाओं में धीरे-धीरे सुधार शुरू हो गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अब भी कई ऐप्स और वेबसाइट्स की शिकायत की है। अमेज़न ने अभी तक इस आउटेज के कारण या इसे ठीक करने का समय सार्वजनिक रूप से नहीं बताया।।












Click it and Unblock the Notifications