Avadh Ojha: मशहूर टीचर अवध ओझा ने छोड़ी AAP, राजनीति से लिया संन्यास, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक?
Awadh Ojha net worth: मशहूर इंफ्लुएंसर एजुकेटर अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ दी है और राजनीति से संन्यास ले लिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में ठीक पहले अवध ओझा ने राजनीति में एंट्री की थी और आप के टिकट पर पटपड़गंज सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी रविन्दर सिंह नेगी ने 28,072 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। पहले ही चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब उन्होंने राजनीति से तौबा कर ली है।
राजनीति छोड़ने का खुलासा अवध ओझा ने एक पॉडकास्ट में करते हुए कहा कि, "राजनीति छोड़ने के बाद मैं पहले से अधिक खुश हूं क्योंकि अपने मन की बात खुलकर कहने की आजादी मिल गई है।ष् इसके साथ उन्होंने स्वीकार किया कि चुनाव लड़ने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे राजनीति के लिए नहीं बने हैं।

अवध ओझाा ने क्यों लिया राजनीति से संन्यास?
अवध ओझा ने कहा, "राजनीति में आना मेरा बचपन का समना था, "राजनीति करने की उत्कंठा थी। चुनाव लड़ने की चाहत थी कि चुनाव लड़ना है और चुनाव लड़े। पटपड़गंज की जनता का बड़ा सम्मान मिला। दूसरे स्थान पर रहा चुनाव लड़ने के बाद मुझे लगा कि राजनीति नहीं करनी चाहिए थी, और इसी वजह से मैंने संन्यास ले लिया। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि "अब राजनीति नहीं करूंगा। इससे संन्यास लेकर बहुत खुश हूं।"

अवध ओझा बोले- अब जो दिल करेगा वो बोलूंगा
अवध ओझा ने कहा "पहले पार्टी के कारण मैं अभी तक कुछ खुलकर बोल नहीं पाता था, अब उन्हें कोई यह नहीं कहेगा कि क्या बोलना है और क्या नहीं। "अब तो जो दिल करेगा वही बोलूंगा। कोई मना करने वाला नहीं है।"
कौन हैं अवध ओझा?
स्टूडेन्ट्स के बीच ओझा सर के नाम से मशहूर अवध ओझा शिक्षा जगत का एक जाना-माना नाम हैं। 3 जुलाई 1984 को उत्तर प्रदेश के गोंडा में जन्में अवध ओझा का बचपन से ही आईएएस बनने का सपना था, जिसके लिए ग्रेजुएशन के बाद वे दिल्ली आ गए थे।
हालांकि, अवध ओझा को सिविल सेवा परीक्षा में सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कोचिंग संस्थानों में पढ़ाना शुरू किया, जहां उनकी शिक्षण शैली छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हुई। धीरे-धीरे वे सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित हो गए, और कई बड़े आईएएस संस्थानों में पढ़ा चुके हैं।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं अवध ओझा?
अवध ओझा ने पटपड़गंज सीट से अपना नामांकन दाखिल करते समय चुनावी हलफनामा दाखिल किया था। जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है, अवध ओझा के पास 4.85 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
अवध ओझा से क्या उनकी पत्नी ज्यादा हैं अमीर?
अवध ओझा की पत्नी के नाम पर 59 लाख रुपये की चल संपत्ति दर्ज है। बच्चों के नाम पर 5 लाख रुपये की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति की बात करें तो, अवध ओझा के पास 1.45 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जिसमें गाजियाबाद में दो फ्लैट शामिल हैं।
अवध ओझा की पत्नी के पास कितनी है अचल संपत्ति?
अवध ओझा की पत्नी के नाम पर 1.63 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास लखनऊ, दिल्ली और हरिद्वार-रुड़की में आवासीय संपत्तियां हैं। ओझा के पास कोई कृषि भूमि नहीं है। उनकी पत्नी के नाम पर लखनऊ, हरिद्वार और वजीराबाद में आवासीय घर हैं, जिनकी कीमत 1.6 करोड़ रुपये बताई गई है।सोने के गहनों में, अवध ओझा के पास 9.67 लाख रुपये मूल्य का सोना है, और उनकी पत्नी के पास 20 लाख रुपये का सोना है। वाहनों के मामले में, अवध ओझा के नाम पर एक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार है, जबकि उनकी पत्नी के पास एक टाटा टियागो कार है।
कितने कर्ज में डूबे हैं अवध ओझा सर?
देनदारियों की बात करें तो, अवध ओझा पर 80 लाख रुपये का कर्ज है, जबकि उनकी पत्नी पर 21.7 लाख रुपये का कर्ज है। नगद राशि के रूप में, ओझा के पास लगभग 1.5 लाख रुपये हैं और उनकी पत्नी मंजरी ओझा के पास 28,500 रुपये नकद हैं।












Click it and Unblock the Notifications