बीजेपी काट सकती है बृजभूषण सिंह का टिकट! जानिए कौन हैं अवध ओझा जिन्हें कैसरगंज से प्रत्यासी बनाने की है तैयारी
लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने जब अपने उम्मीदवारों के नामों वाली पहली लिस्ट जारी करने के बाद राजनीति भी गरमा गई है।
ऐसी खबरें आ रही हैं कि बीजेपी इस बार बृजभूषण सिंह की जगह अवध ओझा को टिकट दे सकती है। बृजभूषण सिंह बीते कुछ समय से विवादों में घिरे हुए हैं। जिसके बाद उनके टिकट काटने की पूरी संभावना बनी हुई है। उनके जगह अवध ओझा चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं।

कौन हैं अवध ओझा?
अवध ओझा, जिनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है, एक मशहूर शिक्षक, एंटरप्रेन्योर, काउंसलर और यूट्यूबर हैं। वो सिविल सर्विस की तैयारी कराते हैं और सोशल मीडिया उनकी रील्स काफी वायरल रहती हैं।
3 जुलाई 1984 को उत्तर प्रदेश के गोंडा में जन्में अवध प्रताप ओझा के पिता का नाम श्रीमाता प्रसाद ओझा है। वह गोंडा में पोस्टमास्टर की नौकरी करते थे। श्रीमाता प्रसाद ओझा ने अपनी पांच एकड़ जमीन बेच कर अपनी पत्नी को पढ़ाया था और अवध ओझा की मां वकील बनी थीं।
अवध ओझा की पढ़ाई लिखाई गोंडा में ही हुई। 10वीं से आगे की पढ़ाई उन्होंने गोंडा के ही फातिमा इंटर स्कूल से पूरी की। फिर ग्रेजुएशन भी यहीं से किया। शुरू से ही अवध ओझा का सपना आईएएस अधिकारी बनने का था। पिता न उनके सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
अवध ओझा के पिता ने उन्हें और उनकी बहन को दिल्ली पढ़ने भेजा। रहने और तैयारी का खर्च निकालने के लिए उनके पिता ने अपनी जमीन बेच कर पैसे दिए। यूपीएसएसी मेंस परीक्षा में नाकामयाबी हाथ लगने के बाद अवध ओझा अपने एक दोस्त को कॉल किया जिनका इलाहाबाद में कोचिंग इंस्टीट्यूट था।
अवध ओझा ने दोस्त का इंस्टीट्यूट ज्वाइन किया लेकिन कोचिंग सेंटर में उनकी बड़ी फीकी शुरुआत हुई। स्टूडेंट को उनके पढ़ाने का स्टाइल बिल्कुल नहीं भाया। जिसके बाद अवध कोचिंग सेंटर छोड़कर चले गए।
इसके बाद अवध ओझा ने पढ़ाने की शैली में बदलाव करना शुरू किया। धीरे-धीरे स्टूडेंट्स को उनके पढ़ाने का अनूठा अंदाज पसंद आने लगा। उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी। अब वह सिर्फ इतिहास ही नहीं पढ़ाते, बल्कि जिंदगी के फलसफे भी सिखाते हैं। रश्मिरथी की एक पंक्ति को वह बार-बार दोहराते हैं- 'जब विघ्न सामने आते हैं सोते से हमें जगाते हैं।'
क्यों उठ रही अवध ओझा के नाम की चर्चा?
अवध ओझा हमेशा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नजर आए हैं। अवध ओझा की एक फोटो वायरल होने के बाद ये कयास लगाए जाने लगे कि बीजेपी उन्हें चुनाव मैदान में उतार सकती है।
बीजेपी के नेता और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य बीजेपी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और अवध ओझा की साथ में एक तस्वीर सामने आई है। जिसके बाद राजनीति के गलियारों में चर्चा तेज है कि बीजेपी के तरफ से अवध ओझा चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। साथ हि यह भी खबर है बीजेपी अगर कैसरगंज से ब्रिजभूषण सिंह का टिकट देती है, तो अवध ओझा को प्रयागराज से चुनाव में उतार सकती है।












Click it and Unblock the Notifications