क्या आप भी खाते हैं अंडे, तो पढ़ लीजिए ये जरूरी खबर
नई दिल्ली। दुनिया में सबसे अधिक अंडों के उत्पादन करने वाले देशों में भारत भी शामिल है। कृषि एवं किसान कल्याण केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने बताया कि देश में हर साल लगभग 83 अरब अंडों का उत्पादन किया जाता है।

राधा मोहन सिंह ने कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति के हिसाब से साल भर के लिए 63 अंडे उपलब्ध हैं, जबकि नेशनल न्यूट्रिशन इंस्टिट्यूट के हिसाब से यह आंकड़ा कम से कम 180 होना चाहिए।
पॉल्ट्री फार्मर और बहुत से स्टेक होल्डर्स ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सिंह ने कहा कि अंडों की कमी को पूरा करने के लिए बहुत से अहम कदम उठाए गए हैं ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ पॉल्ट्री फार्मर को फायदा भी पहुंचाया जा सके।
राधा मोहन सिंह ने अंडों के उत्पादन को बढ़ाकर तीन गुना तक करने की बात कही है। ऐसे में आप अंडा खाएं या न खाएं, लेकिन इसके उत्पादन से फायदा कमा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार पॉल्ट्री फार्मिंग को नेशनल लाइवस्टॉक मिशन के जरिए प्रमोट किया जा रहा है। साथ ही, गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को पॉल्ट्री फार्मिंग के लिए वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications