Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वियना घटना के बाद दिल्‍ली में 11 नवंबर तक बंद किया गया ऑस्ट्रिया दूतावास

Austriaya embassy in Delhi closed after Vienna incident till 11 November

नई दिल्‍ली। आस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुई फायरिंग के बाद एहतियात के तौर पर नई दिल्‍ली स्थित ऑस्ट्रियाई दूतावास 11 नवंबर तक जनता के लिए बंद कर दिया गया है।आस्ट्रियाई दूतावास ने ये जानकारी मंगलवार को दी।

Vienna incident

वियना में हुए इस आतंकी हमले के बाद भारतीय दूतावास ने भारत के नागरिकों को सावधान रहने की हिदायत दी है ऑस्ट्रिया में भारतीय दूतावास की ओर से सूचना जारी करते हुए बताया कि वियना में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगाातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। सभी को सावधान रहने की आवश्‍यकता है क्योंकि आतंकवादियों के अभी शहर में होने का अंदेशा है।

बता दें वियना में मंगलवार को हुई फायरिंग में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है वहीं इस आतंकी हमले में कई लोगों के जख्मी होने की खबर हैं। ऑस्ट्रिया के गृह मंत्रालय ने इसे आतंकी हमला बताया है। वही वियना पुलिस द्वारा संदिग्ध हमलावर को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया गया है। फ्रांस पर आतंकी हमले के बाद यूरोप के और देश आस्ट्रिया की राजधानी वियना में ये आतंकी हमला हुआ है।

सूत्रों के अनुसार वियना में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जिसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हुए। फायरिंग घायलों में कई पुलिसकर्मी भी है। वियना पुलिस ने बताया कि एक संदिग्‍ध हमवलावर को मौत के घाट उतार दिया है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक सुबह 8 बजे के करीब कई संदिग्धों ने 6 जगहों पर भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें दो की तो तुरंत मौत हो गई, जबकि 15 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना पर ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने कहा है कि मौजूदा वक्त में देश एक मुश्किल परिस्थिति में है। हमारे सुरक्षाबल इस आतंकी हमले को अंजाम देने और उसके साजिशकर्ताओं को खोज निकालेंगे। उन्होंने साफ किया कि ऑस्ट्रिया कभी भी आतंकवाद के सामने नहीं झुकेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+