Viral Video: 'हम हरियाणा के छोरे...' गाने पर ऑस्ट्रेलियाई महिला ने किया किलर डांस, गेटअप ने लगाई आग
Australian woman dance किसी विदेशी को जब हम भारतीय संस्कृति अपनाते हुए या फिर भारतीय वेशभूषा पहने हुए देखते हैं तो हमें अपनी संस्कृति और सभ्यता पर गर्व होता है। साथ ही ऐसे लोगों को हम अधिक पसंद भी करते हैं। इसी तरह की थीम को फॉलो करते हुए सोशल मीडिया पर कई कपल फेमस भी हुए हैं। ऐसे ही एक कपल की वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रही है।

ऑस्ट्रेलियाई पत्नी का हरियाणवी गेटपअ हुआ वायरल
वायरल वीडियो में हरियाणा का एक लड़का अपनी ऑस्ट्रेलियन वाइफ को हरियाणवी गानों पर डांस करवाता है। ऑस्ट्रेलियाई महिला के हरियाणवी गेटअप को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस कपल का जो लेटेस्ट वीडियो वायरल हुआ है, उसमें ऑस्ट्रेलियाई महिला ने सूट और सलवार पहना हुआ है और वो अपने पति के साथ एक हरियाणवी गाने पर डांस कर रही है।

वीडियो में कपल का गेटअप है लाजवाब
वायरल वीडियो में हरियाणा का लड़का ब्लैक रंग के कुर्ता-पजामा पहने हुए दिख रहा है, जबकि उसकी ऑस्ट्रेलियाई वाइफ ने सूट और सलवार पहनी हुई है। यह कपल "हम हरियाणा के छोरे..." गाने पर थिरकता हुआ दिख रहा है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो loveleenvats नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह अकाउंट इसी कपल का है और इससे पहले भी इनके अकाउंट से कई वीडियो ऐसे शेयर किए गए हैं, जो काफी वायरल हुए हैं।

1 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा वीडियो
देसी पति और विदेश पत्नी की इस जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है। वायरल वीडियो को 1 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है, जबकि 90 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। इसके अलावा कई लोगों के कॉमेंट भी वीडियो पर आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा है, 'Madam k sunt ghane badhiya lagy h' एक अन्य यूजर ने 'श्मामा आन बसो वृंदावन में' गाने पर रील बनाने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications