'योगी आदित्यनाथ हमें दे दीजिए', ऑस्ट्रेलिया के सांसद को पसंद आया उत्तर प्रदेश के CM का ये काम
'योगी आदित्यनाथ हमें दे दीजिए', ऑस्ट्रेलिया के सांसद को पसंद आया उत्तर प्रदेश के CM का ये काम
नई दिल्ली, 11 जुलाई: ''सीएम योगी आदित्यनाथ हमें कुछ दिनों के लिए दे दीजिए...'' ये ट्वीट ऑस्ट्रेलिया के सांसद क्रैग केली ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से 10 जुलाई को किया है। ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रैग केली का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। असल में ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रैग केली को उत्तर प्रदेश के कोरोना वायरस प्रबंधन का मॉडल पसंद आया है। इसलिए वह चाहते हैं कि कुछ दिनों के लिए यूपी सीएम योगी वहां उनके देश में कोरोना कंट्रोल करने में उनकी मदद करें। असल में उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का असर बहुत कम हो गया है। राज्य में एक्टिव कोविड-19 केसों की संख्या वर्तमान में 1,608 है।

ऑस्ट्रेलियाई सांसद बोले- काश CM योगी हमें कुछ दिनों के लिए मिल जाते
ऑस्ट्रेलिया के ह्यूजेस से सांसद क्रैग केली ने कहा है काश कोई ऐसा आप्शन होता कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ दिनों के लिए हमें मिल जाते। सांसद क्रैग केली ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''भारत का एक राज्य उत्तर प्रदेश, क्या कोई ऐसा ऑप्शन है कि किसी भी मौके पर वे हमें अपना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ दिनों के लिए दे सकते हैं। ताकि वो आइवरमेक्टिन (दवा) की कमी से हमें निकाल सकें। जिसकी वजह से हमारे राज्य में निराशाजनक स्थिति पैदा हो गई है।''

इस वजह से सीएम योगी की तारीफ कर रहे हैं ऑस्ट्रेलियाई सांसद
ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रैग केली ने अपने ट्वीट के साथ एक आंकड़ा शेयर किया है। इस आंकड़े में बताया गया है कि भारत के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य (लगभग 24 करोड़) में पिछले एक महीने में कोरोना वायरस के सिर्फ 1 प्रतिशत मामले सामने आए हैं और 2.5 फीसदी मौतें हुई हैं। ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रैग केली यूपी सीएम योगी के इस कोरोना प्रबंधन की नीति से प्रभावित हैं। क्रैग केली को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में आइवरमेक्टिन दवा की कमी को सीएम योगी मैनेज कर सकते हैं।

पहले भी योगी की वाहवाही कर चुके हैं ऑस्ट्रेलियाई सांसद
ऑस्ट्रेलियाई सांसद क्रैग केली ने 01 जुलाई को भी ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यानाथ की तारीफ की थी और यूपी में कोविड मैनेजमेंट की सराहना की थी। क्रैग केली ने ट्वीट किया था, ''भारत का राज्य उत्तर प्रदेश, जहां की जनसंख्या 230 मिलियन (23 करोड़) है। लेकिन इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट डेल्टा पर राज्य में लगाम लगाई गई है। आज के दिन में वहां कोरोना दैनिक केस सिर्फ 128 है, जबकि यूके की जनसंख्या 67 मिलियन है और दैनिक केस 20,479 हैं।''
-
यूपी में योगी सरकार ने ‘The Shadow’ ऐप किया लांच, कैसे करेगा छात्राओं की सुरक्षा और क्या हैं सुविधाएं? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications