अगस्त के आखिरी सप्ताह में छुट्टीयों की भरमार! रक्षाबंधन पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? देखें पुरी लिस्ट

August Long Weekend 2026: अगस्त का महीना त्योहारों और छुट्टियों के लिए जाना जाता है। महीने के ज्यादातर छुट्टी वाले दिन बीत चुके हैं, लेकिन आखिरी हफ्ते में भी कई खास मौके बाकी हैं। ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन की वजह से देश के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को कुछ दिनों का ब्रेक मिल सकता है।

खास बात यह है कि 27 अगस्त यानी गुरुवार को एक दिन की छुट्टी ले ली जाए तो 26 अगस्त से 30 अगस्त तक लगातार पांच दिन का ब्रेक बनाया जा सकता है। हालांकि, छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं हैं। इसलिए स्कूल, बैंक या यात्रा का प्लान बनाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर देख लें।

August Long Weekend 2026

26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी

26 अगस्त, बुधवार को ईद-ए-मिलाद मनाया जाएगा। यह दिन पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तरों और बैंकों की छुट्टी भी राज्य के नियमों के अनुसार होगी। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड और कर्नाटक समेत कई जगहों पर 26 अगस्त को बैंक बंद रहने की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त? राखी बांधने की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

28 अगस्त को रक्षाबंधन

28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। भाई-बहन के इस खास त्योहार पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड जैसे राज्यों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, हर जगह छुट्टी का नियम एक जैसा नहीं है। कुछ स्कूलों में सिर्फ 28 अगस्त को अवकाश रहेगा, जबकि कुछ प्राइवेट स्कूल शनिवार और रविवार की छुट्टी जोड़कर बच्चों को लंबा ब्रेक दे सकते हैं।

बैंक जाने से पहले छुट्टी जरूर देखें

अगर आपको बैंक में चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है या कोई जरूरी कागजी काम करना है, तो बैंक जाने से पहले हॉलिडे लिस्ट देखना बेहतर रहेगा। 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 28 अगस्त को रक्षाबंधन के चलते उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं बंद रह सकती हैं।

इसके अलावा 23 अगस्त को चौथा शनिवार और 24 अगस्त को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद नेट बैंकिंग, UPI और ATM जैसी डिजिटल सेवाएं आम तौर पर उपलब्ध रहेंगी।

एक छुट्टी लेकर बनाएं 5 दिन का लॉन्ग वीकेंड

छुट्टियों को थोड़ा समझदारी से प्लान करने वालों के लिए अगस्त का आखिरी हफ्ता खास हो सकता है। 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद और 28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी है। अगर 27 अगस्त, गुरुवार को छुट्टी ले ली जाए तो 26 से 30 अगस्त तक लगातार पांच दिन का ब्रेक मिल सकता है। इसमें 28 अगस्त की रक्षाबंधन की छुट्टी के बाद शनिवार और रविवार भी शामिल होंगे। इस दौरान परिवार के साथ होमटाउन जाने, रक्षाबंधन मनाने या मानसून के मौसम में किसी घूमने वाली जगह का छोटा ट्रिप प्लान किया जा सकता है।

ओणम की वजह से केरल में भी छुट्टियां

अगस्त के आखिरी दिनों में सिर्फ ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन ही नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों के कारण भी छुट्टियां रहेंगी। केरल में 25 से 28 अगस्त के बीच ओणम से जुड़ी छुट्टियां रहेंगी। इसलिए किसी दूसरे राज्य की यात्रा या वहां स्कूल-बैंक से जुड़ा काम करने से पहले स्थानीय छुट्टियों की जानकारी देखना जरूरी है।

झारखंड के सरकारी स्कूलों में अलग व्यवस्था

झारखंड में सरकारी स्कूलों के लिए अगस्त के आखिरी दिनों में एक अलग व्यवस्था भी रखी गई है। 28 और 30 अगस्त को सरकारी स्कूलों में विशेष अभियान के तहत गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन दिनों स्कूलों में 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' कार्यक्रम होंगे। अभियान में शामिल होने वाले शिक्षकों को इसके बदले Compensatory Leave यानी क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाएगा।

अपने राज्य की छुट्टी की लिस्ट जरूर चेक करें

त्योहारों पर छुट्टी का फैसला हर राज्य में अलग हो सकता है। स्कूलों की छुट्टियां भी सरकारी और निजी संस्थानों के हिसाब से बदल सकती हैं। इसलिए यात्रा, बैंक का काम या बच्चों के स्कूल से जुड़ा कोई प्लान बनाने से पहले स्कूल डायरी, नोटिस बोर्ड और राज्य सरकार के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर को जरूर चेक कर लें।

ये भी पढ़ें: PM Kisan Update: रक्षाबंधन के दिन किसानों के खाते में आएंगे 4000 रुपये? पीएम किसान को लेकर आया बड़ा अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+