कश्मीर: सेना के गश्ती दल पर आतंकी हमले के बाद शोपियां में मुठभेड़
कश्मीर: सेना के गश्ती दल पर आंतकी हमले के बाद शोपियां में मुठभेड़ शोपियां में सेना के गश्ती दल पर आंतकी हमला, मुठभेड़
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। यहां दो से तीन आंतकियों को सुरक्षाबलों ने घेरा हुआ है। शोपियां के तुरकवांगाम में सेना के एक गश्ती दल पर आंतकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और आतंकियों को कड़ा जवाब दिया। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। ताजा जानकारी तक मुठभेड़ जारी है।
शोपियां में बुधवार को एक के बाद एक कई जगहों पर हमले हुए हैं। सत्ताधारी पार्टी पीडीपी के एक विधायक के घर पर बुधवार को कुछ अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम फेंक कर हमला किया। हालांकि इस हादसे में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन विधायक को मकान को पेट्रोल बम से क्षति पहुंची है।
इससे पहले पत्थरबाजों ने एक स्कूल बस को निशाना बनाया। जिस दौरान स्कूल बस पर पथराव किया गया उस बस में करीब 50 छात्र थे। पत्थरबाजों की इस कार्रवाई में दूसरी कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक उसके सिर पर चोट लगी है। पुलिस ने बताया कि घायल बच्चे को अस्पताल ले जाया गया है।
जम्मू कश्मीर: शोपियां में पीडीपी विधायक के घर पर पेट्रोल बम से हमला