अर्नब गोस्वामी पर हमले के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा बोलीं, युवा कांग्रेस जिंदाबाद
नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी ने जिस तरह से डिबेट शो के दौरान वह लगातार पालघर मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साध रहे हैं, उसके बाद बीती रात उनपर हमले की कोशिश की गई है। अर्नब गोस्वामी ने एक वीडियो जारी करके इस हमले की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो में आरोप लगाया है कि उनपर यह हमला कांग्रेस युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया। अर्नब के इस आरोप को इसलिए भी बल मिलता है क्योंकि कांग्रेस नेता अलका लांबा ने इस हमले के बाद एक ट्वीट किया है।

युवा कांग्रेस जिंदाबाद
अर्नब गोस्वामी के हमले के बाद अलका लांबा ने ट्वीट करके लिखा कि युवा कांग्रेस जिंदाबाद। इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमे उन्होंने लिखा कि आज कल का कांग्रेसी भी बापू को दिलों जान से चाहता है,बापू के उपदेशों को खूब याद रखता है और जीवन में धारण भी करते-करता है.. पर कभी कभी समय के साथ मुन्ना भाई भी बनना पड़ता है, नहीं तो दुश्मन कमज़ोरी का फ़ायदा उठाता है... समझे कुछ? उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि देशभर के कार्यकर्ता अर्नब गोस्वामी द्वारा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जी पर दिए गए ब्यान को लेकर बेहद आहत हैं, अगर समय रहते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने उचित क़ानूनी कार्यवाही नहीं की तो मैं यह चेतावनी दे रही हूं कि फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़को पर उतर आने से कोई नहीं रोक पायेगा।
Recommended Video

लगातार हमलावर हैं
अलका लांबा लगातार अर्नब गोस्वामी पर ट्वीट कर रही हैं। उन्होंने बुधवार को एक ट्वीट किया जिसमे लिखा कि अगर अर्नब गोस्वामी को साम्प्रदायिक हिंसा भड़काने और काँग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी को लेकर की गई टिप्पणी पर गिरफ्तार नहीं किया जाता, तो भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बिना सोचे सड़कों पर उतर जाना चाहिए, वर्ना करोना से पहले यह नफ़रत कर ज़हर देश को मार डालेगा। अर्नब गोस्वामी को संघियों, अंधभक्तों का समर्थन मिलना स्वभाविक है, जब-जब महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा की बात आती है तब तब यह उसके विरोध आकर खड़े हो जाते हैं, इतिहास उठकर देखिए, जब "हिन्दू कोड बिल" में महिलाओं को अधिकार देने की बात आई थी तब इन्हीं संधियों ने उसका विरोध किया था।

वीडियो साझा कर दी जानकारी
अपने उपर हुए हमले पर अर्नब गोस्वामी ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया है, अर्नब ने कहा कि उनपर बाइक सवार गुडों ने हमला उस वक्त किया, जब वे अपने घर से मजह 500 मीटर की दूरी पर स्थित थे। हमले के वक्त अर्नब गोस्वामी की पत्नी भी सोनिया भी उस कार में मौजूद थीं, हमले के दौरान अर्नब गोस्वामी कार ड्राइव कर रहे थे, फिलहाल अर्नब और उनकी पत्नी ठीक हैं। हमले के दौरान गुंडों ने कार के शीशे को तोड़ने की कोशिश की, जब उनसे शीशा नहीं टूटा तो उन्होंने पूरे कार पर स्याही फेंक दी, हमले के तुरंत बाद अर्नब के सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन गुडों को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षा कर्मियों के अनुसार अर्नब पर हमला करने वाले बाइक सवार गुंडे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।अर्नब ने बताया कि यह घटना रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर हुई, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
-
Baramati by-Election: कांग्रेस ने वापस लिया उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम, सुनेत्रा पवार की क्या जीत हुई पक्की? -
Mohsina Kidwai का 94 उम्र में निधन, कांग्रेस की दिग्गज नेता बनीं थीं आजमगढ़ की पहली महिला सांसद -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'?












Click it and Unblock the Notifications