क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मुंबई: कांग्रेस नेता संजय निरुपम के दफ्तर पर तोड़फोड़, मनसे से जुड़े 8 आरोपियों पर मामला दर्ज

By Rahul Sankrityayan
Google Oneindia News

मुंबई। रेहड़ी पटरी वालों के मुद्दे पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और कांग्रेस के बीच उपजा विवाद आज और बढ़ गया। बता दें कि यह विवाद मुंबई के कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम और मनसे के बीच था। जिसके चलते आज कार्यालय में तोड़फोड़ हुई। मनसे ने आज दक्षिम मुंबई के आजाद मैदान स्थित मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी (MRCC) कार्यालय पर हमले की जिम्मेदारी भी ली। मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा, मनसे ने निरुपम के दफ्तर पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। यह जवाब जैसे को तैसे का है।' बता दें कि निरुपम ने रेहड़ी पटरी वालों का समर्थन किया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह हमला आज सुबह 11.30 बजे हुआ था। दफ्तर पर पत्थर फेकें गए।

संजय निरुपम के दफ्तर पर तोड़फोड़, मनसे ने ली जिम्मेदारी

पुलिस ने जानकारी दी कि निरुपम के केबिन की खिड़कियों और शीशों को तोड़ दिया गया। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के अनुसार आजाद मैदान के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर वसंत वाखड़े ने कहा कि CCTV फुटेज की जांच हो रही है। वहीं इस हमले पर निरुपम ने कहा कि मैं मनसे के हमलावरों की मानसिक स्थिति समझ सकता हूं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए नहीं तो करारा जवाब दिया जाएगा।

इस पूरी घटना पर डीसीपी पीआरओ डी देवराज ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि 8 आरोपियों पर आईपीसी धारा 143,147,149,452,336,427,109,117,153,120 (बी), और सेक 37 (1), 135 बीपी अधिनियम के साथ 7 (1) (ए) के साथ आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Comments
English summary
attack on Congress leader sanjay nirupam's office mumbai
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X