BSF कैंप हमला: 3 आतंकी ढेर, हमले के पीछे जैश ए मोहम्मद का हाथ
आईजी मुनिर खान मे मीडिया से हमले से जुड़े कोई भी खबर देने से पहले सावधानी बरतने की अपील की है।
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एयरपोर्ट के पास बीएसएफ कैंप पर आतंकियों ने मंगलवार सुबह हमला कर दिया। इस फिदायीन हमले में तीन आतंकी मारे जा चुके हैं और 1 जवान शहीद हो गया है। आईजी कश्मीर मुनिर खान के मुताबिक, इस हमले में जैश ए मोहम्मद का हाथ हो सकता है। हमले के बाद सीआरपीएफ और बीएसएफ ने ज्वॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। आईजी कश्मीर मुनिर खान ने कहा कि फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया है।

आईजी मुनिर खान मे मीडिया से हमले से जुड़े कोई भी खबर देने से पहले सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी बीएसएफ के प्रशासनिक भवन में प्रवेश कर गए थे। तीनों आतंकियों को मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि हम 6-7 आतंकियों की तलाश में हैं और उन्हें बहुत जल्द खत्म किया जाएगा।
कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने सुरक्षा में चूक की खबरों को खारिज किया और कहा कि आतंकियों को तुरंत ही मुंहतोड़ जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने कैंप पर हमला किया था और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया गया। कुछ देर में एक आतंकी को मार गिराया गया। दो आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर कैंप में घुसने में कामयाब रहे।












Click it and Unblock the Notifications