देश में भय का माहौल लोकतंत्र के लिए जहर के समान: प्रियंका गांधी
नई दिल्ली। 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में गलत खबर फैलाने के आरोप में नोएडा पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर व छह पत्रकारों समेत आठ लोगों के खिलाफ राजद्रोह तथा अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसकी आलोचना की है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को भाजपा सरकार की ओर से धमकाने का चलन खतरनाक है।
Recommended Video
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पत्रकारों एवं जन प्रतिनिधियों को FIR कर धमकाने का चलन बहुत ही खतरनाक है। लोकतंत्र का सम्मान सरकार की मर्ज़ी नहीं बल्कि उसका दायित्व है। भय का माहौल लोकतंत्र के लिए जहर के समान है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया ''भाजपा सरकार द्वारा पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकी दर्ज कर धमकाने का चलन बहुत ही खतरनाक है। लोकतंत्र का सम्मान सरकार की मर्जी नहीं, बल्कि उसका दायित्व है। भय का माहौल लोकतंत्र के लिए काहर के समान है।'' उन्होंने आरोप लगाया, ''भाजपा सरकार ने वरिष्ठ पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों को धमकाने के लिए प्राथमिकी दर्ज करके लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है।''
इनपर दर्ज हुआ है देशद्रोह का मामला
- शशि थरूर
- राजदीप सरदेसाई (आज तक)
- मृणाल पांडेय (नेशनल हेराल्ड)
- परेशनाथ (कारवां)
- अनन्त नाथ (कारवां)
- जफर आगा (कौमी आवाज)
- विनोद के जॉन्स (कारवां पत्रिका)
- एक अन्य
साल 2012 में भी इजरायली दूतावास के बाहर हुआ था ब्लास्ट, घायल हो गई थीं राजनयिक की पत्नी