अतीक की हत्या के बाद ट्विटर पर मुख्तार अंसारी क्यों हो रहा ट्रेंड, पढ़िए पूरी क्राइम कुंडली

Mukhtar Ansari twitter trend: अतीक अहमद की हत्या के बाद ट्विटर पर मुख्तार अंसारी ट्रेंड कर रहा है। लोगों का कहना है कि मुख्तार अंसारी को पूरी रात नींद नहीं आने वाली। लोग कह रहे कि अब वो अपना मेडिकल चेकअप नहीं करवाएगा।

Atiq Ahmad

Who is Mukhtar Ansari: माफिया और बाहुबली नेता अतीक अहमद के मारे जाने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। ट्विटर पर अतीक अहमद और प्रयागराज ट्रेंड करने लगा। आरोपियों की तस्वीरें वायरल होने लगीं। इस बीच इंटरनेट पर मुख्तार अंसारी भी जबरदस्त तरीके से ट्रेंड करने लगा।

ट्रेंड में मुख्तार अंसारी
अतीक अहमद की हत्या के बाद लोग पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। हत्यारों की तस्वीरें और परिवार वालों के बयान खूब चर्चा में हैं। इस बीच अचानक मुख्तार अंसारी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

'इसकी रातों की नींद उड़ गई होगी'
अतीक अहमद को गोली मारे जाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुख्तार अंसारी पर मीम्स बन रहे हैं। ट्विटर पर लोगों ने एक साथ मुख्तार अंसारी को लेकर ट्वीट किया, तो ये नाम ही ट्रेंड करने लगा। कई लोगों का कहना है कि अतीक की हत्या के बाद मुख्तार अंसारी की तो नींदे ही उड़ गई होंगी।

29 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई
एक और यूजर ने कहा कि गैंगस्टर मामले में माफिया मुख्तार अंसारी और सांसद अफजाल के मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को होनी है। ऐसे में लोगों का मानना है कि मुख्तार अंसारी की रातों की नींदे उड़ गई होंगी। एक यूजर ने परेश रावल की फिल्म से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मेरेके तो ऐसा धक-धक होरेला है। वहीं एक यूजर ने क्रिकेट स्टेडियम का फोटो शेयर करते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी को ऐसे ही पुलिस वाले मेडिकल जांच के लिए लेकर जाएंगे।

लोगों ने शेयर किए मीम्स
एक और यूजर ने कहा कि आज तो मुख्तार अंसारी की नींद ही उड़ गई होगी। वहीं एक और यूजर ने फनी अंदाज में कहा कि सूत्रों ने दावा किया है कि अफजाल अंसारी और मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि वो दोनों बीमार नहीं हैं, उन्हें आज के बाद मेडिकल चेकअप नहीं करवाना है।

कौन है माफिया मुख्तार अंसारी ?
बताते चलें कि माफिया मुख्तार अंसारी और उसके भाई सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर मामले में 15 अप्रैल को फैसला आना था लेकिन टल गया। अब इस मामले में 29 तारीख को सुनवाई होनी है। दरअसल, 22 नवंबर 2007 को विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड समेत कई अन्य मामलों में मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी तो जमानत पर बाहर हैं, जबकि मुख्तार अंसारी जेल में बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+