'मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम...' अतीक की मौत के चंद सेकेंड पहले निकला नाम, क्या है गुड्डू का बम कनेक्शन?
Guddu Muslim: अशरफ को गोली लगने से पहले उसके मुंह से निकला गुड्डू मुस्लिम का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। चलिये आपको बताते हैं कि जुर्म की दुनिया का खास नाम गुड्डू मुस्लिम आखिर है कौन।

Who is Guddu Muslim: अतीक अहमद के भाई अशरफ ने मौत से कुछ सेकेंड पहले गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था। पत्रकारों संग बातचीत में ही अशरफ की जुबां पर ये नाम आया था। अब दोनों माफियाओं की मौत के बाद गुड्डू का नाम सुर्खियों में है।
मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम
जब असद के अंतिम संस्कार पर उसके ना जाने को लेकर सवाल किया गया तो अतीक अहमद ने कहा कि नहीं ले गए तो नहीं गए। मेन बात ये है कि गुड्डू मुस्लिम। अशरफ अपने शब्द पूरे करने ही वाला था, कि सामने से ताबड़तोड़ फायरिंग चालू हो गई।
अशरफ की 'मेन बात' चर्चा में
देखते ही देखते मीडियाकर्मियों और लोगों की भीड़ के सामने दो बड़े माफिया ढेर हो गए। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल होने लगे। तब से लेकर अब तक सोशल मीडिया पर दोनों के उस बयान की चर्चा बढ़ी हुई है, जिसमें अशरफ 'मेन बात' कहने वाला था।
गुड्डू का 'बम' कनेक्शन
आखिरी शब्दों में गुड्डू मुस्लिम के जिक्र ने लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर ये है कौन। चलिये हम आपको बताते हैं कि कौन है गुड्डू मुस्लिम, जिसके बारे में बात करने से पहले ही अशरफ को गोली मार दी गई।
- उमेश पाल मर्डर केस में गुड्डू मुस्लिम का नाम मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शुमार है।
- मर्डर मामले में आरोपी अतीक अहमद के भाई अखलाक अहमद ने गुड्डू मुस्लिम को पनाह दे रखी है।
- साल 2005 के बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में अतीक अहमद की ही तरह गुड्डू मुस्लिम भी आरोपी है। उसे गुड्डू बमबाज या फिर बमबाज गुड्डू के नाम से भी जाना जाता है।
- पुलिस के मुताबिक, गुड्डू मुस्लिम ही वही शख्स था, जिसने बाइक पर से उमेश पाल पर बम फेंका था।
- इलाहाबाद में जन्मे गुड्डू मुस्लिम का अपराधी गैंग से पुराना नाता है।
- साल 1997 में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर फ्रेड्रिक गोमेज की हत्या में गुड्डू का नाम सबसे पहले सामने आया था।
- उमेश पाल मर्डर केस में पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम के नाम पर 5 लाख रुपये का ईनाम भी रखा हुआ था।
- गैंगस्टर्स के लिए बम बनाने वाले गुड्डू की स्किल्स ही उसे अपराधियों का खास बनाती है।
फिलहाल अतीक अहमद मर्डर मामले के बाद से खबरें आ रही हैं कि गुड्डू मुस्लिम को महाराष्ट्र के नासिक से 16 तारीख को गिरफ्तार कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications