केंद्रीय मंत्री ने कहा- 50 से बढ़ाकर 75 फीसदी की जाए आरक्षण की सीमा
भुवनेश्वर। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को उड़ीसा के भुवनेश्वर में कहा कि आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से 75 फीसदी की जानी चाहिए। वो उच्च जाति के गरीबों के लिए 25 फीसदी आरक्षण चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि इसके लिए आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से 75 फीसदी करनी होगी और इसलिए संविधान संशोधन हो सकता है।
आठवले ने कहा कि वे उन उच्च जाति के गरीबों को 25 फीसदी आरक्षण देने के पक्ष में हूं।
बढ़ाई जाए सीमा
केंद्रीय सामजिक न्याय राज्यमंत्री आठवले ने पत्रकारों से कहा कि आरक्षण की मौजूदा सीमा 50 फीसदी से बढ़ाकर 75 फीसदी बढ़ाई जानी चाहिए ताकि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को भी आरक्षण की समायोजित किया जा सके।
इसमें गुज्जर, पटेल,राजपूत,मराठी, जाट और ब्राह्मणों को शामिल किए जाएंगे।
किया जाए संविधान संशोधन
भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आठवले ने कहा कि आरक्षण की सीमा बढ़ाने के लिए बिना किसी कानूनी बाधा के संविधान संशोधन किया जाना चाहिए।
आठवले ने इस बात पर जोर दिया कि जो 25 फीसदी आरक्षण सीमा बढ़ाई जाएगी उसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दलित शामिल नहीं किए जाएंगे।
माया से छीन लेंगे हाथी
इस दौरान दलित नेता आठवले ने यह भी कहा कि वो आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मायावती से हाथी छीन लेंगे।
उन्होंने कहा कि हकीकत में हाथी उनके दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई) का निशान है लेकिन आरपीआई के विभाजन और बहुजन समाज पार्टी के उदय के चलते मायावती ने इसे छीन लिया।












Click it and Unblock the Notifications