PICS: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कुछ अति दुर्लभ तस्वीरें

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को 94 साल की आयु में लंबी बीमारी के बाद एम्स में निधन हो गया। अपने राजनीतिक जीवन में विपक्षियों का दिल जीतने वाले अटल बिहारी वाजपेयी के दामन पर किसी ने दाग नहीं लगा पाया। 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजेपेयी अपने राजनीतिक जीवन में सभी के प्रिय रहे। आइये हम आपको दिखाते है उनके जीवन से जुड़ी कुछ दुर्लभ तस्वीरें।

 atal bihari vajpayee

अटल को जानवरों से बहुत लगाव था। वह अक्सर अपने आवासा पर मौजूद पालतू कुत्तों के साथ समय बिताते दिख जाते थे।

 atal bihari vajpayee

किसी कार्यक्रम कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट कई गई तलवार को देखकर हंसते हुए अटल बिहारी वाजपेयी

 atal bihari vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी देश में ही नहीं बल्कि विदेशी नेताओं के बीच भी खासे लोकप्रिय थे। कई तस्वीरें उनके इन संबंधों की गवाह है।

 atal bihari vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन थे। विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय और मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ पूर्व पीएम की प्रसिद्ध तस्वीर।

 atal bihari vajpayee

अटल जितने कुशल राजनेता थे, उतने ही कुशल कवि भी थे। वह लेखक, पत्रकार और कवि थे। लेखन और कविता के प्रति उनका प्रेम जगजाहिर है। उनकी रचना को गायक जगजीत आवाज दे चुके हैं।

 atal bihari vajpayee

1977 में संजीव कुमार और राखी को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवार्ड मिलने के बाद शुभकामनाएं देते अटल बिहारी वाजपेयी

 atal bihari vajpayee

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हर साल वीकेंड मनाने मसूरी आते थे। करीबी नरेंद्र स्वरूप मित्तल के निवास पर स्कूली बच्चों के साथ अटल बिहारी वाजपेयी।

 atal bihari vajpayee

25 जून 1982 को मसूरी में दून स्टूडियो खींची गई अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर

 atal bihari vajpayee

नरेंद्र स्वरूप मित्तल के बेटे की शादी समारोह में अटल बिहारी वाजपेयी

 atal bihari vajpayee

पकौड़ा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खानपान का एक अहम हिस्सा रहे हैं। अटल जी जब भी मथुरा आते तब वह यहां चौक बाजार में जाते और मूंग की दाल से बने पकौड़े जरूर खाते।

 atal bihari vajpayee

अटल जी को कचौड़ी और पकौड़े इस कदर पसंद थे कि जब कोई मथुरा से उनसे मिलने दिल्ली जाता तो पकौड़े जरूर ले कर जाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+