क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज, भावनाओं का उमड़ा सैलाब

By Dharmender Kumar
Google Oneindia News

नई दिल्ली। गुरुवार शाम 5 बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। अटल बिहारी वाजपेयी की हालत पिछले काफी दिनों से नाजुक बनी हुई थी। उन्होंने कल शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली। वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। पढ़िए पल-पल का लाइव अपडेट।

atal bihari vajpayee

Newest First Oldest First
9:21 AM, 17 Aug

दिल्लीः BJP मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़
9:21 AM, 17 Aug

अखिलेश यादव पूर्व PM वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे दिल्ली।
8:11 AM, 17 Aug

मुंबई: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में आज छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन की लाइट्स बंद रहेंगी।
7:22 AM, 17 Aug

अटल बिहारी वाजपेयी इस उपमहाद्वीप की बड़ी राजनीतिक हस्ती थे,भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहतर करने के उनके प्रयास हमेशा याद रखे जाएंगे: इमरान खान
7:21 AM, 17 Aug

पूर्व PM वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे श्रीलंका के विदेश मंत्री।
7:20 AM, 17 Aug

अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बांग्लादेश और नेपाल के वित्त मंत्री।
7:20 AM, 17 Aug

दिल्लीः अप्रिय घटना को टालने के लिए आज 25 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
5:59 AM, 17 Aug

पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
5:58 AM, 17 Aug

अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा को देखते हुए दिल्लीपुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है।
5:57 AM, 17 Aug

डीएमके नेता एमके स्टालिन, कनिमोझी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
5:56 AM, 17 Aug

श्रीलंका के कार्यवाहक विदेश मंत्री लक्ष्मण किरिल्ला अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम विदाई में शामिल होंगे
5:54 AM, 17 Aug

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी
5:52 AM, 17 Aug

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन की लाइट को बंद कर दिया गया
1:05 AM, 17 Aug

अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार आज शाम को 4 बजे राजघाट होगा। कल सुबह 9 बजे वाजपेयी का पार्थिव शरीर दिल्ली में स्थित बीजेपी कार्यालय में लाया जाएगा, जिसके बाद, करीब 1.30 बजे अतिंम यात्रा रवाना होगी
11:47 PM, 16 Aug

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की
10:34 PM, 16 Aug

मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनश रेलवे स्टेशन पर अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में सभी लाइटें आज बंद की गई।
https://hindi.oneindia.com/news/india/atal-bihari-vajpayee-is-no-more-live-updates-468750.html
10:14 PM, 16 Aug

उनके गर्म व्यक्तित्व और दोस्ती के उपहार ने उन्हें राजनीतिक स्पेक्ट्रम और जीवन के हर भाग से प्रशंसकों और दोस्तों को जीता। उनकी मृत्यु ने एक विशाल शून्य के पीछे छोड़ दिया है। मैं अपने लाखों साथी भारतीयों के साथ उनके नुकसान के लिए शोक व्यक्त करती हूं और उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना में शामिल हूं: सोनिया गांधी
9:50 PM, 16 Aug

लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी ने अटल बिहारी वाजपेयी के निवास स्थान पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
9:49 PM, 16 Aug

गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
9:48 PM, 16 Aug

अटल जी के निधन से भावुक हुए पीएम मोदी, कहा-भारत ने अपना अटल रत्न खोया है। उनका जाना पिता को खोने जैसा है।
8:43 PM, 16 Aug

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचीं हैं। कई और भी बड़े नेता पहुंचे हैं।
8:38 PM, 16 Aug

देश के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए भी वाजपेयी की मौत बड़ा नुकसान है। वो पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने कश्मीरियों का दर्द समझा: महबूबा मुफ्ती
8:25 PM, 16 Aug

कल एक बजे से अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकलेगी और चार बजे उनका अंतिम संस्कार होगा: अमित शाह
8:21 PM, 16 Aug

देश ने अजातशत्रु नेता खोया, साहित्य ने एक कवि खोया, पत्रकारिता ने एक पत्रकार को खोया, भाजपा ने अपना पहला अध्यक्ष खोया है, ये रिक्तता भरी नहीं जा सकती: अमित शाह
8:19 PM, 16 Aug

अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद।
8:07 PM, 16 Aug

अटल बिहारी वाजपेयी के घर पहुंचे कई बड़े नेता। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लालकृष्ण आडवाणी, अनुराग ठाकुर मौजूद।
7:56 PM, 16 Aug

अटल बिहारी वाजपेयी का शरीर एम्स से उनके सरकारी आवास के लिए रवाना, शरीर पर लेप के बाद उनका पार्थिव शरीर घर लाया जा रहा है।
7:49 PM, 16 Aug

वाजपेयी जैसे प्रतिभाशाली लोग कभी-कभी पैदा होते हैं, वो एक बड़े नेता थे। उनके भाषण शैली ने उन्हें लोगों के बीच खूब मशहूर किया। वो लंबे समय तक याद किए जाएंगे: हामिद अंसारी
7:46 PM, 16 Aug

वाजपेयी राजनीति के आसमान का सितारा था। उनमें सबको साथ लेकर चलने का एक हुनर था। यही वजह है कि विपक्ष के लोग भी उनका सम्मान करते रहे: सुमित्रा महाजन
7:35 PM, 16 Aug

यूनाइटेड स्टेट्स ने अटल बिहारी वाजपेयी की मौत पर दुख जाहिर किया गया है। यूएस ने दोनों देशों के बीच रिश्तों में बेहतरी के लिए वाजपेयी के काम को याद किया है।
READ MORE

Comments
English summary
atal bihari vajpayee
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X