Atal Bihari Vajpayee: शाम 4 बजे स्मृति स्थल में अंतिम संस्कार, अटल की समाधि के लिए 1.5 एकड़ जमीन,पढ़ें मुखाग्नि से पहले का पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली। भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहें। 9 हफ्ते से दिल्ली के एम्स में भर्ती वाजपेयी ने गुरुवार शाम 5 बजे अंतिम सांस ली। वाजपेयी के निधन से न केवल भाजपा नेता, बल्कि विपक्षी दल के नेता समेत पूरा देश गम में डूब गया। कल अटल जी का अंतिम संस्कार राजघाट के शांतिवन में बने स्मृति स्थल में किया जाएगा। वहीं उनकी समाधि भी बनाई जाएगी।

 कल शाम 4 बजे अंतिम संस्कार

कल शाम 4 बजे अंतिम संस्कार

एम्स में उनके पार्थिव शरीर को उनके निवास स्थान ले जाया गया। कृष्ण मेनन मार्ग स्थिति वाजपेयी के निवास स्थल पर तमाम दलों के नेताओं , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी समेत कई शीर्ष नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। हर दल के नेता अटल जी के अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंच रहे हैं।

 मुखाग्नि से पहले का कार्यक्रम

मुखाग्नि से पहले का कार्यक्रम

आज रात उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थल पर ही रहेगा। कल सुबह 9 बजे उनके पार्थिव शरीर को पार्टी के मुख्यालय ले जाया जाएगा। जहां लोग अटल जी के अंतिम दर्शन कर पाएंगे। यहां से 4 बजे उन की अंतिम यात्रा राष्ट्रीय स्मृति स्थल के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 समाधि के लिए दी गई 1.5 एकड़ जमीन

समाधि के लिए दी गई 1.5 एकड़ जमीन

वाजपेयी का अंतिम संस्कार राजघाट के शांति वन में बने स्मृति स्थल में किया जाएगा। स्मृति स्थल के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के लिए एसपीजी को भी तैनात किया गया । स्मृति स्थल में उनकी समाधि के लिए डेढ़ एकड़ जमीन दी गई है। यहां स्मृति स्थल में ही पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा और केआर नारायणन की भी समाधि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+