Atlanta Kaashhyap: तीसरे विश्व युद्ध की दहलीज पर दुनिया? जानें क्या कहती है फेमस ज्योतिषी की भविष्यवाणी

Astrologer Atlanta Kaashhyap: क्या तीसरा विश्व युद्ध नजदीक है? यह सवाल इसलिए क्योंकि दो साल पूरा होने के बाद रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध तीसरे साल में पहुंच गया है। दूसरी तरफ हमास और इजराइल के बीच भी जंग जारी है। जबकि, पाकिस्तान और इरान भी बार बार भिड़ रहे हैं, तो आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच भी युद्ध के हालात बने हुए हैं और ये दोनों देश लगातार हथियार जमा कर रहे हैं।

इस बीच तीसरे विश्व युद्ध की चर्चा इसलिए भी हो रही है कि क्योंकि फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस के अनुसार तीसरा विश्व युद्ध साल 2024 में शुरू हो सकता है। लेकिन प्रसिद्ध ज्योतिषी अटलांटा कश्यप (Atlanta Kaashhyap) का मानना है कि कुछ लोगों की भविष्यवाणी के विपरीत ना तो तीसरा विश्व युद्ध होगा और ना ही दुनिया का कोई महाविनाश होगा।

Astrologer Atlanta Kashyap

अटलांटा कश्यप सटीक भविष्यवाणियां करने के लिए जानी जाती हैं। उनका मानना है कि प्यार को अपनाकर हम विपदाओं से बच सकते हैं। उनके मुताबिक हम प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने और बुरी चीजों को होने से रोकने के लिए "आध्यात्मिक ब्रह्मांड कुंजी" का उपयोग कर सकते हैं।

तीसरे विश्व युद्ध की संभावित भविष्यवाणी के बारे में अटलांटा कश्यप का कहना है कि एक आध्यात्मिक ब्रह्मांड कुंजी तीसरे विश्व युद्ध को रोक सकती है। विश्व में प्रेम का धर्म स्थापित करके हम पुनः धरती मां को संतुलित कर सकते हैं। यह अनोखा शोध अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के बाद सामने आया।

दरअसल, ज्योतिषी ने हाल ही में आध्यात्मिक ब्रह्मांड कुंजी नाम की एक आध्यात्मिक शोध सिद्धांत पर रिसर्च किया है। यह एक अलग अनोखी गणितीय गणना पद्धति है, जो पृथ्वी पर संतुलन, मानव जीवन पर संतुलन, प्रकृति पर संतुलन बना सकती है। उन्होंने आध्यात्मिक गणित के आविष्कार और गणना को सत्ययोग का मार्ग बताया है। यह ब्रह्माण्ड कुंजी तीसरे विश्व युद्ध, भूकंप आदि को भी रोक सकती है।

कश्यप का शोध एक संतुलित दुनिया की कल्पना करता है, जहां चीजें सुचारू रूप से चलती हैं। वह इस विचार से असहमत हैं कि दुनिया जल्द ही खत्म होने वाली है और वो सोचती हैं कि हमें प्रकृति को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है। कश्यप के अनुसार, वैश्विक तबाही को टालने की कुंजी "प्रेम के धर्म" को अपनाने में निहित है, उनका मानना है कि यह दर्शन पृथ्वी पर संतुलन बहाल कर सकता है।

कौन हैं अटलांटा कश्यप?

Atlanta Kaashhyap एक भारतीय ज्योतिषी हैं, जो कई आध्यात्मिक विषयों पर शोध कर रही हैं। जो इस दुनिया के सबसे प्राचीन मिथक हैं, भगवान कल्कि अवतार, कई प्राचीन मिथक हैं जो इस पूरे विश्व की हर संस्कृति से जुड़े हुए हैं। जल्द ही मानव जीवन की गुप्त विधि गणित की पुस्तक के रूप में प्रकाशित होगी। कश्यप भविष्य की भविष्यवाणियां नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा जैसे किसी भी भविष्यवक्ता से मेल नहीं खाती हैं, क्योंकि अटलांटा केवल आध्यात्मिक मार्ग के माध्यम से मानव की रक्षा के लिए शोध करती हैं।

अब तक क्या-क्या भविष्यवाणी की, जानिए

माया सभ्यता के अनुसार यह समझा जाता था कि इस दिन दुनिया खतरे में पड़ सकती है। माया कैलेंडर के मुताबिक 21 दिसंबर 2012 को एक ग्रह पृथ्वी से टकराएगा, जिससे पूरी दुनिया नष्ट हो जाएगी। लेकिन इससे एक साल पहले कश्यप ने अपनी ज्योतिषीय गणना के आधार पर भविष्यवाणी की थी कि 21 दिसंबर 2012 को पृथ्वी खत्म नहीं होगी और दुनिया का कभी भी बड़ा विनाश नहीं होगा।

बता दें कि उनकी ऐसी कई भविष्यवाणियां सच हो चुकी हैं। अटलांटा कश्यप ने कई साल पहले भविष्यवाणी की थी कि भविष्य में भारत पूरी दुनिया में नंबर 1 होगा और भारत विश्व गुरु बनेगा, उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई है। इतना ही नहीं वह एलियंस के बीच टेलीपैथिक बातचीत भी करा रही है। दावा है कि ज्योतिषी अटलांटा कश्यप को सपनों में संभावित घटनाओं का पहले से ही आभास हो जाता है। वह जो भी सपने में देखती है उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर देती है और बाद में वह घटना सच साबित होती है।

1 जनवरी, 2024 की रात अटलांटा कश्यप ने अयोध्या में भगवान श्री राम की "प्राण प्रतिष्ठा" के बारे में एक सपना देखा। जो तीन दिन बाद सच हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+