Assembly Elections Result 2023: 4 राज्यों में क्या रहा नोटा का हाल? यहां जानें
Assembly Elections Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना विधानसभा चुनावों की मतगणना के रुझानों में बीजेपी तीन राज्यों में बम्पर सीटें पाती दिख रही है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कमल खिलता नजर आ रहा है।
वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। बीआरएस को इस बार पीछे ही रहना पड़ा। वहीं, इस बीच चुनाव आयोग ने नोटा वोट्स का परसेंट के रुझान भी पेश कर दिए हैं। किस राज्य में क्या रहा नोटा ?

- छत्तीसगढ़- 1.28 फीसदी
- मध्यप्रदेश- 0.99 फीसदी
- राजस्थान- 0.97 फीसदी
- तेलंगाना- 0.73 फीसदी
क्या है नोटा ?
दरअसल, इलेक्शन कमीशन ने ईवीएम में एक नोटा बटन दिया है। जिसका मतलब यह है कि किसी निर्वाचन क्षेत्र में अगर मतदाता को कोई भी उम्मीदवार पसंद न आए तो वो उसे दबा सकता है। इन वोटों को अतिरिक्त वोट माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications