Poll of Exit Polls: पंजाब में आप की सरकार, जानिए यूपी और दूसरे राज्यों में कौन मार रहा बाजी

नई दिल्ली, 08 मार्च: देश के पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज खत्म हो गया है। 10 मार्च को नतीजों की घोषणा होनी है। उससे पहले अलग-अलग संस्थाओं और टीवी चैनलों ने एग्जिट पोल किए हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि किस राज्य में किस पार्टी की जीत मिल सकती है। हम आपके लिए इन सभी एक्जिट पोल्स का पोल लेकर आए हैं। यानी सभी एग्जिट पोल का औसत क्या कहता है, ये हम आपको बता रहे हैं।

ेेंमम

उत्तर प्रदेश में भाजपा

पोल ऑफ एक्जिट पोल्स के हिसाब से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सीटें 2017 के मुकाबले कुछ कम हो रही हैं लेकिन वो फिर भी आराम से सत्ता में वापसी कर रही है। 403 सदस्यों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में पोल ऑफ एक्जिट पोल्स में भाजपा और सहयोगियों को 240 से 257 के बीच सीटें मिल रही हैं। जो बहुमत के आंकड़े (202) से काफी ज्यादा है। वहीं सपा गठबंधन को पोल ऑफ एक्जिट पोल्स में 130 से 145 सीटें मिल रही हैं। बसपा को 9-14 तो कांग्रेस को 3-6 सीट मिल रही हैं।

पंजाब में आप बनाएगी सरकार

पोल ऑफ एक्जिट पोल्स में पंजाब में कांग्रेस के हाथ से सत्ता निकल रही है और आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। पोल ऑफ एक्जिट पोल्स पंजाब में आम आदमी पार्टी को 62 से 70 के बीच सीटें मिल रही हैं। 117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा में 59 सीटें बहुमत के लिए चाहिए, जिसे आप आसानी से छू रही है। फिलहाल सत्ता पर काबिज कांग्रेस को 24 से 30 और अकाली गठबंधन को 16 से 21 सीटें मिल रही हैं। भाजपा और अमरिंदर सिंह की पार्टी को 3-6 सीट मिलने का अनुमान है।

उत्तराखंड में भाजपा करेगी वापसी

उत्तराखंड में सतारूढ़ भाजपा को कांग्रेस से टक्कर मिली है लेकिन वो वापस आती दिख रही है। उत्तराखंड में 70 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 36 है। पोल ऑफ एक्जिट पोल्स उत्तराखंड में भाजपा को 34 से 37 के बीच सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 29-33 सीट, बसपा को 2-3, आप को 0-2 और अन्य को 2-4 सीट मिल रही हैं।

गोवा में कांग्रेस थोड़ी आगे

2017 में किसी तरह गोवा में सरकार बनाने में कामयाब रही भाजपा की कांग्रेस से बेहद नजदीकी लड़ाई है। पोल ऑफ एक्जिट पोल्स गोवा में भाजपा को 13 से 17 तो कांग्रेस को 14-18 सीटें मिल रही हैं। आप को 2-4, टीएमसी को 2-4 और अन्य को 2-5 के बीच सीट मिल रही हैं। 40 सीटों वाले गोवा में बहुमत के लिए 21 सीटें चाहिए। ऐसे में राज्य में बहुत नजदीकी लड़ाई है।

मणिपुर में भाजपा करेगी वापसी

पोल ऑफ एक्जिट पोल्स के हिसाब से मणिपुर में भाजपा दोबारा सरकार बनाने में कामयाब हो सकती है। राज्य की 60 सीटों में भाजपा को 28 से 33 के बीच सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस को 11-15, एनपीपी को 6-9, एनपीएफ को 4-6, जदयू को 5-7 और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं।

2017 में क्या था रिजल्ट

बता दें 2017 में इन पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। 2017 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला था। वहीं गोवा और मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब रही थी। वहीं पंजाब में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ था और उसकी सरकार बनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+