Assembly Election: बीजेपी ने असम और पश्चिम बंगाल में उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी, जानें नाम

नई दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा की चुनावी तैयारी जोरों पर है। राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार में लगी हुई है। पश्चिम बंगाल और असम में 27 मार्च को पहले चरण के तहत मतदान होना है। ऐसे में बीजेपी ने असम और पश्चिम बंगाल में अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस बार जारी की गई लिस्ट में दोनों राज्यों से 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिसमें 3 प्रत्याशियों के नाम असम से है तो 2 प्रत्याशियों के नाम पश्चिम बंगाल से सामने आए हैं।

BJP Candidates List

असम विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने हैलाकांडी सीट से मिलन दास को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं सिपाझार विधानसभा से परमानंद राजबोंगशी पर दाव खेला है। ऐसे ही होजाई से रामकृष्ण घोष को पार्टी ने अपना सिंबल दिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने खड़गपुर सदर से हिरण्मय चट्टोपाध्याय को अपना कैंडिडेट बनाया है। वहीं बड़जोड़ा से सुप्रीति चटर्जी को पार्टी ने टिकट दिया है।

इससे पहले भी 8 मार्च को बीजेपी ने दोनों राज्यों से एक-एक उम्मीदवार की लिस्ट जारी की थी। बीजेपी असम की डूम डूमा विधानसभा सीट पर रूपेश गौवाला और पश्चिम बंगाल की काशीपुर सीट से कमलाकांता हंसदा के नाम का ऐलान किया था। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सबसे पहले असम के लिए 70 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। ऐसे ही पश्चिम बंगाल के रण में अपने 57 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा चुका है।

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर 8 चरणों में मतदान होगा। 27 मार्च, 1, 3, 10, 17, 22, 26 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं असम में तीन चरणों में वोटिंग होगी। 27 मार्च, 1 और 6 अप्रैल यहां 126 विधानसभा सीटें है। वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+