क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोटिंग, 24 अक्टूबर को मतगणना

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 और हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव होने हैं। फिलहाल इन दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

Google Oneindia News

Recommended Video

    Maharashtra और Haryana में विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 और हरियाणा की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा। 24 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। फिलहाल इन दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का गठबंधन है और दोनों पार्टियों के बीच आगामी चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे पर फैसला लगभग हो चुका है। पढ़िए चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का लाइव अपडेट-

    election commission

    Newest First Oldest First
    12:38 PM, 21 Sep

    24 अक्टूबर को होगी महाराष्ट्र और हरियाणा में मतगणना: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
    12:38 PM, 21 Sep

    महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को होगी वोटिंग: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
    12:38 PM, 21 Sep

    महाराष्ट्र और हरियाणा में नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
    12:38 PM, 21 Sep

    दोनों राज्यों में 5 अक्टूबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
    12:37 PM, 21 Sep

    महाराष्ट्र और हरियाणा में नामांकन की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
    12:37 PM, 21 Sep

    दोनों राज्यों में अधिसूचना जारी होने की तारीख 27 सितंबर: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
    12:37 PM, 21 Sep

    महाराष्ट्र और हरियाणा में एक ही चरण में होगा मतदान: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
    12:26 PM, 21 Sep

    महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट, 24 अक्टूबर को होगी मतगणना: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
    12:22 PM, 21 Sep

    राजनीतिक दलों से प्लास्टिक के उपयोग से बचने और चुनाव प्रचार में केवल पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग करने की अपील: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
    12:20 PM, 21 Sep

    महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और गोंदिया में एलडब्ल्यूई प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
    12:19 PM, 21 Sep

    महाराष्ट्र और हरियाणा में आज से आदर्श आचार संहिता लागू: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
    12:16 PM, 21 Sep

    हरियाणा में 1.3 लाख ईवीएम और महाराष्ट्र में 1.8 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
    12:14 PM, 21 Sep

    हरियाणा में 1.82 करोड़ और महाराष्ट्र में 8.94 करोड़ मतदाता: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
    12:10 PM, 21 Sep

    हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का 5 साल का कार्यकाल 2 नवंबर और 9 नवंबर को हो रहा है खत्म: सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त
    12:03 PM, 21 Sep

    दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
    11:58 AM, 21 Sep

    हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर होने हैं चुनाव, दोनों ही राज्यों में फिलहाल भाजपा की सरकार
    11:57 AM, 21 Sep

    पंजाब और गुजरात में खाली हुईं विधानसभा की सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान कर सकता है चुनाव आयोग
    11:56 AM, 21 Sep

    महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज होगा ऐलान, दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    Comments
    English summary
    Assembly Elections 2019 Dates Announces By Election Commission Live Updates.
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X