Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र- झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम आज, कुछ देर में रुझान, रिजल्ट
Assembly Election Results 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। मतदान पूरा होने के बाद अब कुछ ही देर में दोनों राज्यों में सरकार को लेकर तस्वीर साफ होने जा रही है। ऐसे में सभी को बेसब्री से नतीजों का इंतजार है। दोनों राज्यों को लेकर एग्जिट पोल के नतीजों को अब हकीकत की कसौटी पर कितने खरे उतर पाते हैं, इसका उत्तर रुझान और परिणामों से स्पष्ट हो जाएगा।
महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव परिणाम कुछ देर में सबसे सामने होंगे काउंट डाउन शुरू हो चुका है। मतगणना के लिए चुनाव आयोग की तैयारियां पूरी हैं। मतगणना के लिए केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। महाराष्ट्र में 288 सीटों और झारखंड के 81 सीटों के लिए काउंटिंग होनी है। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। काउंटिंग शुरू होने के बाद अगले कुछ देर में रुझान/ परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।

महाराष्ट्र में अधिकतर एग्जिट पोल में महायुति की जीत की भविष्यवाणी की है। जबकि झारखंड में बीजेपी गठबंधन की जीत का अनुमान है। आज यानी शनिवार (23 नवंबर) सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। वहीं वोटों की गिनती से पहले बैठकों का दौर जारी है। महायुती और महाविकास अघाड़ी में सीएम पद के लिए जोर-आज़माइश शुरू हो चुकी हैं।
महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं। एग्जिट पोल में अधिकतर एजेंसियों ने 150 से 170 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया था। 5 एग्जिट पोल ने महाराष्ट्र में महायुति को 150 से 195 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। जबकि झारखंड के लिए ज्यादातर एग्जिट पोल में NDA को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है। हालांकि यहां मुकाबला नजदीकी हो सकता है।
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के आएंगे रिजल्ट
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान हुआ था। यहां मतदान प्रतिशत 66.05 प्रतिशत रहा। जबकि 2019 में यह आंकड़ा 61.1 प्रतिशत था। शनिवार को मतों की गिनती के लिए कुल 288 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए भी एक केंद्र शामिल है।
झारखंड में सभी 81 सीटों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग
झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद शनिवार को सुबह 8 बजे से काउंटिंग होगी। शुरुआती दौर में डाक मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू होगी। रुझान सुबह नौ बजे तक आने शुरू हो जाएंगे। इस बार झारखंड में रिकॉर्ड 67.74 प्रतिशत तक मतदान हुआ। वोटिंग पूरी होने के बाद सभी मतगणना केंद्रों पर मतगणना के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग से पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। डाक मतपत्रों की निष्पक्ष गणना सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक टेबल का नेतृत्व एक एआरओ करेंगे। राज्य में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को हुए।












Click it and Unblock the Notifications