'भारत जोड़ो यात्रा' का कांग्रेस का कितना फायदा? जानिए जिन क्षेत्रों से गुजरा काफिला वहां के रिजल्ट्स
राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। लेकिन इन क्षेत्रों के चुनावी परिणाम चौंकाने वाले हैं। कांग्रेस अलाकमान खुद असमंजस में है। यात्रा के बाद कर्नाटक और तेलंगाना तो कांग्रेस को जीत मिली, लेकिन मध्य प्रदेश और राजस्थान में उसे बीजेपी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की यात्रा नहीं गई थी। जबकि यहां भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

पहले कर्नाटक और बाद में तेलंगाना में कांग्रेस का श्रेय कांग्रेस भले की खुद भारत जोड़ो यात्रा को दे ले लेकिन जिन तीन राज्यों में सत्ता से दूर रहने वाली कांग्रेस महज एक ही चुनावी राज्य था, जहां भारत जोड़ो यात्रा लेकर नहीं गई थी। और वे छत्तीसगढ़ था, जहां राजस्थान की तरह कांग्रेस की खुद की सरकार थी। तेलंगाना में अगर सत्ता हाथ में आई तो कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सीट गवां भी दी। हालांकि ये कोई बराबर होने वाली बात नहीं है, क्योंकि जहां कांग्रेस जीती वहां भाजपा लंबे से समय से अपना जनाधार बढ़ा रही है और इसमें उसे काफी हद तक सफलता भी मिल रही है। ऐसे में बात भारत जोड़ो यात्रा की करना जरूरी है। क्योंकि कांग्रेस के दिग्गज नेता इस यात्रा के जरिए पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ने ओर मोहब्बत की दुकान लगाने की बात कर रहे थे।
चार राज्यों का चुनाव परिणाम आने और तेलंगाना में कांग्रेस की वापसी पर तमाम चुनावी विश्लेषक और कांग्रेस के कद्दावर नेता राहुल गांधी के सिर बांधने की कोशिश में जुट गए हैं। सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हवाला दिया जा रहा है। दरअसल ये बात इसलिए भी की जा रही है क्यों कि कर्नाटक में राहुल गांधी 20 सीटों से गुजरे थे, जिनमें 15 पर कांग्रेस जीत गई। वहीं तेलंगाना में भी सांसद राहुल गांधी की यात्रा 12 दिनों तक चली थी और यही पार्टी की जीत की वजह भी बनी।
एमपी-राजस्थान में असर नहीं
छत्तीसगढ़ में तो भारत जोड़ो यात्रा गई नहीं। लेकिन मध्य प्रदेश और राजस्थान पर क्या जवाब होगगा। वहां के चुनावी नतीजों पर विश्लेषण कैसे किया जाए। क्योंकि यहां से तो भारत जोड़ो यात्रा तो राजस्थान और मध्य प्रदेश से भी होकर गुजरी थी।
हार के लिए फिर कौन जिम्मेदार?
राहुल गांधी राजस्थान में बाकायदा 17 दिनों तक रहे थे. वहीं, मध्य प्रदेश में इस यात्रा ने 13 दिन गुजारे थे. राजस्थान में 525 किलोमीटर की यात्रा में करीब 33 सीटें कवर की गईं, जबकि मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर की यात्रा में करीब 21 सीटें कवर की गईं। लेकिन फिर भी राहुल गांधी की दुकान नहीं चली। जिसकी वजह अब भरोसे की कमी बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि कमी ना तो अशोक गहलोत-सचिन पायलट की एकजुटता में दिखी और न ही कमलनाथ-दिग्विजय सिंह की दोस्ती में दिखी। लेकिन फिर भी जनता ने कांग्रेस को खारिज कर दिया।
मध्य प्रदेश में जीतू पटवारी हारे
मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र के जिन छह जिलों बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा की 21 सीटों पर यात्रा की थी। इनमें से अधिकांश सीटों पर कांग्रेस हार गई है। यही नहीं राऊ जैसी सीट से कांग्रेस के कद्दावर नेता जीतू पटवारी तक चुनाव हार गए।
राजस्थान में 33 सीटों से गुजरी थी यात्रा
झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिले की कुल 33 सीटों से होकर सांसद राहुल गांधी गुजरे थे। यहां पहले से ही 18 सीटों पर कांग्रेस जीती थी। लेकिन इस बार पार्टी सीटें बढ़ने के बजाय कम हो गईं।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications