Assembly Election Results 2024: डेलीहंट की कवरेज के साथ आगे रहें
Assembly Election Results 2024: इस साल 2024 के विधानसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा जैसे प्रमुख राज्यों में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला चुनाव है, जो राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हरियाणा में भी मतदान के बाद अब परिणामों का इंतजार किया जा रहा है। मौजूदा भाजपा सरकार के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण है।
जम्मू-कश्मीर में करीब एक दशक बाद हुए विधानसभा चुनावों ने राजनीतिक माहौल को फिर से सक्रिय कर दिया है। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान तीन चरणों में 18 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक हुआ जिसके बाद अब परिणाम 8 अक्टूबर को मतगणना के साथ आएंगे।

यह पहला मौका है जब जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद चुनाव हुआ है, जिसने इस क्षेत्र के राजनीतिक परिदृश्य को बदल कर रख दिया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा, जबकि भाजपा और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
हरियाणा में 5 अक्टूबर एक चरण में सभी 90 सीटों पर वोटिंग के बाद अब 8 अक्टूबर को काउंटिंग होगी। भाजपा जो वर्तमान में राज्य की सत्ता में है, के लिए यह चुनाव निर्णायक साबित हो सकता है, खासकर तब जब पार्टी मई 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने दम पर बहुमत नहीं ला पाई थी। कांग्रेस भी सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। इस चुनाव के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर डाल सकते हैं।
डेलीहंट का विशेष चुनाव कवरेज
डेलीहंट ने विधानसभा चुनाव 2024 के व्यापक कवरेज के लिए एक नई पहल की है। यह प्लेटफॉर्म 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से न केवल ताजातरीन अपडेट्स और परिणामों की रिपोर्टिंग करेगा, बल्कि गहन विश्लेषण, ट्रेंड्स, और विभिन्न राजनीतिक पहलुओं पर विस्तृत दृष्टिकोण भी प्रदान करेगा। डेलीहंट की कवरेज में शामिल हैं...
- लाइव अपडेट: हर सीट और राज्य के नतीजों पर लाइव अपडेट।
- चुनावी रणनीति: उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि, उनकी प्रमुख नीतियां और चुनावी वादे।
- पार्टी और उम्मीदवारों की जानकारी: हर पार्टी और उम्मीदवार की पूरी जानकारी।
- लाइव वीडियो और ट्रेंडिंग स्टोरीज़: चुनाव से जुड़े वीडियो, वायरल कंटेंट और ट्रेंडिंग खबरें।
- सोशल मीडिया प्रतिक्रियाएं: ट्विटर और अन्य सोशल प्लेटफार्म्स पर ट्रेंडिंग चर्चाओं का कवरेज।
डेटा का गहन विश्लेषण
डेलीहंट केवल आंकड़े दिखाने तक सीमित नहीं रहता। इसका जोर डेटा व्याख्या, प्रवृत्ति पहचान और इसके आधार पर संभावित राजनीतिक प्रभावों पर रहता है। यह चुनावी नतीजों को केवल संख्याओं के रूप में नहीं, बल्कि उन नतीजों का समाज और राजनीति पर पड़ने वाले प्रभाव के नजरिए से भी देखता है।
सिर्फ डेलीहंट ही क्यों ?
डेलीहंट ने अपने चुनाव कवरेज के माध्यम से एक नई मिसाल कायम की है। इसकी खासियत यह है कि यह चुनाव से जुड़ी हर जानकारी को एक जगह पर उपलब्ध कराता है। चाहे वह लाइव अपडेट्स हों, गहन विश्लेषण हो, या सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं, डेलीहंट ने चुनावी खबरों के लिए खुद को वन-स्टॉप प्लेटफार्म के रूप में स्थापित किया है।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications