विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी पर कसा तंज, कहा-सत्य की जीत हुई
नई दिल्ली। पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। भाजपा शासित तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में झटका लगा है। अब तक के परिणाम से साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस स्पष्ठ बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है तो वहीं राजस्थान में भी सहयोगियों की मदद से सरकार बनाने की जा रही है। हालांकि मध्य प्रदेश में आंकड़े घट-बढ़ रहे हैं। इन तीनों ही राज्यों में सत्ता बीजेपी के हाथों से छिन गई है। इस बीच भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पार्टी पर ही तंज किया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर इसे सत्य की जीत बताया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा कि ''कहीं खुशी कहीं गम! क्या मैंने आपको आगाह नहीं किया था! क्या सच सामने नहीं आता है? जोरदार चोट...आखिरकार सच्चाई जीत गई है। उन्होंने आगे लिखा सभी लोगों को जीत की हार्दिक बधाई।''
शत्रुघ्न सिन्हा ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि जो हारे हैं उनके घमंड के लिए, उनके खराब प्रदर्शन और अति महात्वाकांक्षा के लिए उनको धन्यवाद। ऐसे लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना भी है। आशा करता हूं और प्रार्थना है कि जल्द ही उन्हें सद्बुद्धि मिलेगी और जल्द बेहतर होंगे। जय हिंद।"
आपको बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पार्टी के खिलाफ खड़े हुए हो। इससे पहले वो नोटबंदी और जीएएसटी जैसे फैसले के विरोध में बयान दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications