Assembly Election Results 2018: जानिए क्या हैं 5 राज्यों के अंतिम आंकड़े
नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब तकरीबन साफ हो गई है। परिणाम पर नजर डालें तो पांच में से तीन राज्यों में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि कांग्रेस को मिजोरम और तेलंगाना में हार का सामना करना पड़ा है। पूर्वोत्तर के एकमात्र राज्य मिजोरम में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है और पार्टी महज 5 सीटों पर सिमटकर रह गई। वहीं तेलंगाना में टीआरएस प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज होने जा रही है। हालांकि मध्य प्रदेश में अभी कुछ सीटों पर फैसला आना बाकी है।
मध्य
प्रदेश
एमपी
की
कुल
230
विधानसभा
सीटों
पर
हुए
चुनाव
में
भाजपा
के
खाते
में
104
सीट,
कांग्रेस
के
खाते
में
117
सीटें
और
अन्य
के
खाते
में
9
सीटें
आई
हैं।
ऐसे
में
यहां
कांग्रेस
पूर्ण
बहुमत
सरकार
बनाने
की
ओर
बढ़
रही
है।
छत्तीसगढ़
यहां
की
कुल
90
सीटों
पर
हुए
चुनाव
में
भाजपा
को
सिर्फ
18
सीटें
मिली,
जबकि
कांग्रेस
ने
63
सीटों
पर
जबरदस्त
जीत
दर्ज
की
है।
वहीं
अन्य
के
खाते
में
8
सीटें
आई
है।
राजस्थान
प्रदेश
की
कुल
199
सीटों
पर
हुए
चुनाव
में
कांग्रेस
को
101
सीटों
पर
जीत
मिलती
दिख
रही
है,
जबकि
भाजपा
के
खाते
में
सिर्फ
71
सीटें
आती
दिख
रही
हैं।
वहीं
अन्य
के
खाते
में
26
सीटें
जा
रही
हैं।
तेलंगाना
तेलंगाना
की
119
सीटों
पर
हुए
मतदान
के
बाद
टीआरएस
जबरदस्त
प्रदर्शन
करते
हुए
88
सीटों
पर
जीत
दर्ज
करती
दिख
रही
है।
जबकि
कांग्रेस
के
खाते
में
सिर्फ
19
सीटें
आई
हैं।
वहीं
भाजपा
के
पास
एक
और
अन्य
के
खाते
में
11
सीटें
आई
हैं।
मिजोरम
मिजोरम
में
एमएनएफ
को
प्रदेश
की
कुल
40
विधानसभा
सीट
में
से
26
सीटों
पर
जीत
मिली
है,
जबकि
कांग्रेस
के
खाते
में
सिर्फ
5
ही
सीटें
अई
हैं।
जबकि
भाजपा
ने
पहली
बार
यहां
खाता
खोला
है।
अन्य
के
खाते
में
8
सीटें
आई
हैं।
नोट- चुनाव आयोग द्वारा सभी सीटों पर नतीजे घोषित किए जाने के बाद सीटों के नंबर में हो सकता है बदलाव
इसे भी पढ़ें- पहली बड़ी जीत ने राहुल को खड़ा किया मोदी के मुकाबले, 2019 में बनेंगे बड़ी चुनौती