अगले हफ्ते से यहां-यहां बजेगा विधानसभा चुनावी बिगुल
बेंगलोर। जल्द ही चुनाव आयोग विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर सकता है। खबर है कि यह घोषणा अगले सप्ताह तक हो सकती है। गौरतलब है कि दो महीने के बाद ही करीब दो राज्यों के चुनाव हो सकते हैं। अक्टूबर या नम्वबर में हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। वहीं झारखंड और जम्मू-कश्मीर की विधानसभा का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो रहा है। मतलब इस साल के अंत के माह और नव वर्ष के शुरूआती माह चुनावी त्योहार जैसे ही बीतेंगे।

नरेंद्र मोदी का जादू दांव पर
भारतीय जनता पार्टी इस लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के चेहरे पर एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करके आई है। इसी के बाद अब महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है। जिससे भाजपा के लिए इन चुनावों में जीत दर्ज करना बेहद महत्वपूर्ण हो जाएगा। कह सकते हैं कि इन चुनावों में नरेंद्र मोदी का जादू चल पाएगा या फिर लोग कांग्रेस या गैर भाजपा पार्टी को ही वोट देंगे।












Click it and Unblock the Notifications