यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास पर महिला नेता ने लगाए उत्पीड़न के आरोप, कहा- शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
Angkita Dutta ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि हाईकमान से शिकायत के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) की असम अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी और महासचिव वर्धन यादव पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। दत्ता का दावा है कि वो केंद्रीय नेतृत्व से कई बार श्रीनिवास की शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दत्ता ने सबसे पहले श्रीनिवास को रूढ़िवादी बताते हुए कई ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं एक महिला नेता हूं। अगर मैं इस तरह के उत्पीड़न से गुजरती हूं, तो मैं अन्य महिलाओं को इसमें शामिल होने के लिए कैसे प्रोत्साहित कर सकती हूं?
अंगकिता दत्ता ने ये भी आरोप लगाया कि महिला होने के नाते 6 महीने तक लिंग के आधार पर उनके साथ भेदभाव किया गया। वो इस बारे में राहुल गांधी को भी बता चुकी हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा जब जम्मू में थी, तो वो उसमें शामिल हुईं। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर श्रीनिवास के मानसिक उत्पीड़न और अपमानजनक भाषा के बारे में बात की।
उन्होंने आगे कहा कि मेरी इतनी शिकायतों के बाद भी हाईकमान ने कोई जांच शुरू नहीं की। मैं महीनों से चुप हूं और उनके खिलाफ कार्रवाई का इंतजार कर रही, फिर भी कोई दिलचस्पी नहीं लेता है। श्रीनिवास अपने पीआर की आड़ में हर तरह के गलत कामों से बच रहे हैं।
दत्ता ने कहा कि वर्धन यादव भी उनकी तरह बात करते हैं। वो हमेशा उनको 'ऐ लड़की' कहकर बुलाते हैं। वहीं रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान श्रीनिवास उनसे मिले और पूछा कि वोदका पीकर बात करती हो क्या? मैंने दोनों के खिलाफ कई शिकायतें कीं। जिस पर वर्धन यादव ने मुझ पर असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के साथ मिले होने का आरोप लगाया।
पिता थे कांग्रेस के बड़े नेता
आपको बता दें कि अंगकिता असम के पूर्व मंत्री अंजन दत्ता की बेटी हैं, जो असम पीसीसी चीफ भी रह चुके हैं। पार्टी ने अंगकिता को अमगुरी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में भी उतारा था।












Click it and Unblock the Notifications