Bengal-Assam में भाजपा को मिली प्रचंड जीत, BJP ने जीती कितनी SC, ST सीटें? हैरान कर देंगे आंकड़ें

Assam, West Bengal Election Result: 4 मई 2026 को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों ने देश की राजनीति में एक बड़ा और ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने असम और पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत हासिल कर सभी को हैरान कर दिया। वहीं दोनों ही राज्‍यों में SC/ST आरक्षित सीटों पर जबरदस्त जीत दर्ज करते हुए यह साबित कर दिया है कि पार्टी अब सामाजिक रूप से भी अपनी जड़ें गहरी कर चुकी है।

Assam West Bengal Election Result

West Bengal में BJP ने जीती कितनी SC/ST Seats

पश्चिम बंगाल में भाजपा ने Scheduled Caste (SC) की 68 में से 51 सीटों पर कब्जा कर लिया, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) केवल 17 सीटों तक सिमट गई। यह दलित वोट बैंक के clear consolidation का संकेत देता है।

वहीं Scheduled Tribe (ST) सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन और भी ज्यादा dominant रहा-पार्टी ने सभी 16 सीटों पर जीत दर्ज की। उत्तरी बंगाल और जंगलमहल जैसे आदिवासी क्षेत्रों में यह एकतरफा जनादेश भाजपा के बढ़ते प्रभाव का प्रमाण है ।कुल मिलाकर भाजपा ने 84 SC/ST सीटों में से 67 सीटें जीतकर विपक्ष को लगभग साफ कर दिया।

Assam में NDA ने कितनी सीटें जीती?

असम में भी तस्वीर काफी हद तक समान रही। 9 SC सीटों में भाजपा ने 5 जीतीं, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 8 सीटों पर कब्जा किया।

ST सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा-19 में से 13 सीटें भाजपा के खाते में गईं और NDA ने सभी 19 सीटों पर जीत हासिल की। इसमें सहयोगी दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) और असम गण परिषद (AGP) की अहम भूमिका रही।

Delimitation Effect: परसीमन से बढ़ी सीटें, BJP को हुआ लाभ

विश्लेषकों का मानना है कि परिसीमन (delimitation) ने भी इन नतीजों में अहम भूमिका निभाई। ST सीटों की संख्या 16 से बढ़कर 19 और SC सीटें 8 से बढ़कर 9 होने से चुनावी गणित बदल गया, जिसका फायदा NDA को मिला।

BJP Historic Wins: असम और पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत

असम में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर बहुमत पार किया। NDA ने 126 में 100+ सीटें जीतकर तीसरी लगातार सरकार बनाई। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाने का रास्ता साफ किया ये परिणाम साफ दिखाते हैं कि SC/ST वोट बैंक अब decisive factor बन चुका है।

Tamilnadu & Puducherry: किस पार्टी के खाते में आईं ST सीटें

  • तमिलनाडु में NDA के सहयोगी AIADMK ने 46 SC सीटों में से 9 और 2 ST सीटों में से 1 पर जीत दर्ज की।
  • पुडुचेरी में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस ने 5 SC सीटों में से 2 जीतकर गठबंधन की उपस्थिति मजबूत की।

SC/ST समुदाय की पहली पसंद बनी BJP

इन चुनाव परिणामों ने यह संकेत दिया है कि भारत की राजनीति में एक बड़ा सामाजिक और चुनावी पुनर्गठन हो रहा है, जहां SC/ST समुदाय अब निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं-और फिलहाल यह झुकाव भाजपा और NDA के पक्ष में साफ दिखाई दे रहा है।

Amit Shah Caste Religion: बंगाल में BJP की जीत के मास्टरमाइंड अमित शाह की जाति क्‍या है? धर्म पर उठे थे सवाल
Amit Shah Caste Religion: बंगाल में BJP की जीत के मास्टरमाइंड अमित शाह की जाति क्‍या है? धर्म पर उठे थे सवाल
Bengal-Assam Election Results: बंगाल और असम के वो दो दलबदलू नेता, जिन्‍होंने विपक्ष को किया चारों खाने चित्‍त
Bengal-Assam Election Results: बंगाल और असम के वो दो दलबदलू नेता, जिन्‍होंने विपक्ष को किया चारों खाने चित्‍त
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+