Assam Rod Factory Massive Explosion: कैसे रॉड निर्माण फैक्ट्री में हुआ विस्फोट? 4 की दर्दनाक मौत-कई घायल

Assam Rod Factory Massive Explosion Reason: असम के कछार जिले में रविवार सुबह करीब 11:30 बजे एक रॉड निर्माण इकाई में हुए शक्तिशाली विस्फोट ने पूरे इलाके को हिला दिया। इस हादसे में कम से कम 4 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर फटने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। घटना के बाद बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मामला उदरबंद पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत पंग्राम इलाके का है। यहां स्थित काडे ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर एलएलपी नामक रॉड निर्माण इकाई में यह भीषण विस्फोट हुआ। कंपनी सड़क निर्माण से जुड़े कार्य करती है और इस यूनिट में निर्माण सामग्री तथा गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल होता था।

assam-rod-factory-massive-explosion-reason-

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कारखाने के बड़े हिस्से तहस-नहस हो गए। आसपास धुआं और मलबा फैल गया। मौके पर मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने भी तेज आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मौके पर SDRF

घटना की सूचना मिलते ही उदरबंद पुलिस, जिला प्रशासन, फायर ब्रिगेड और SDRF (State Disaster Response Force) की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने तुरंत मलबा हटाने और घायलों को निकालने का काम शुरू किया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट के समय कई कर्मचारी यूनिट के अंदर काम कर रहे थे। इसलिए मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

Assam Rod Factory Massive Explosion Reason: कैसे हुआ हादसा?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गैस सिलेंडर फटने से यह विस्फोट हुआ लगता है। निर्माण कार्य में ऑक्सीजन, एसिटिलीन या अन्य औद्योगिक गैसों के सिलेंडरों का इस्तेमाल होता है। अगर इनका रखरखाव ठीक न हो, लीक हो या गलत तरीके से हैंडल किया जाए तो ऐसी दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

हालांकि, सटीक कारण की पुष्टि के लिए फोरेंसिक टीम और एक्सपर्ट्स की जांच चल रही है। पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर दिया है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+