असम: एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी, लोग यहां चेक कर सकते हैं स्टेटस

गुवाहाटी: असम में बहुप्रतीक्षित नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (एनआरसी) की आखिरी लिस्ट शनिवार को जारी कर दी गई। ये लिस्ट शनिवार को आनलॉइन प्रकाशित कर दी गई है। इसमें करीब 3.30 करोड़ आवेदकों के स्टेटस के बारे में जानकारी दी गई है। एनआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर ये लोग अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं। सभी व्यक्ति जिन्होने इसके लिए आवेदन किए थे और उनके पास आरएन नंबर हैं, वो ऑनलाइन अपनी अतिम स्थिति की जांच nrcassam.nic.in पर कर सकते हैं।

Assam NRC final list published online on Saturday

शनिवार को प्रकाशित की गई सूची में उन सभी लोगों के नाम शामिल हैं जिन्होंने असम के नागरिकों के रूप में स्वीकार किया गया है और जिन्हें बाहर रखा गया है। इसके अलावा उन लोगों के नाम भी सूची में हैं, जिनकी अपील लंबित है। असम के लोग अंतिम सूची में अपने परिवार के सदस्यों के नाम भी देख सकते हैं जो ऑनलाइन प्रकाशित किए गए हैं।
गौरतलब है कि कुल 3,30,27,661 लोगों ने एनआरसी की अपडेट लिस्ट में अपना नाम शामिल करने के लिए आवेदन किया था। 31 अगस्त को सरकार द्वारा जारी की लिस्ट में 19 लाख लोगों को बाहर कर दिया गया, जबकि असम के 3.11 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को शामिल किया गया था।

केद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्दशों के मुताबिक बाहर रखे गए लोगों को 120 दिन के भीतर असम में स्‍थापित 400 फॉरनर्स ट्रिब्‍यूनल में आवेदन करने का मौका दिया गया है। सरकार ने बाहर रखे गए लोगों की अपील सुनने के लिए ट्रिब्‍यूनल की स्थापना की है। इसी बीच केंद्र सरकार ने एनआरसी की फाइनल लिस्ट प्रकाशित करने से पहले असम में तैनात 10,000 अर्धसैनिक कर्मियों को वापस बुला लिया। अधिकारियों ने कहा कि असम में कभी भी हिंसा नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+