Assam News 24 Today's Chanakya Exit Polls: असम में बीजेपी को बढ़त, कांग्रेस के खाते में कितनी सीटें?
Assam News 24 Today's Chanakya Exit Polls: असम में बीजेपी को बढ़त, कांग्रेस के खाते में कितनी सीटें?
नई दिल्ली, अप्रैल 29। असम विधानसभा चुनाव 2021 के एग्जिट पोल के नतीज सामने आ रहे हैं। न्यूज 24 चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक असम में बीजेपी प्लस को 70 सीटें मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस प्लस के खात में 56 सीटें आ सकती है. वहीं अन्य के खाते में तीन सीटें आ सकती है। न्यूज 24 चाणक्या के एग्जिट पोल क मुताबिक एनडीए को 43 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
Recommended Video

उत्तर-पूर्व के सबसे बड़े राज्य असम में इस बार की विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प रही है। 2016 में राज्य में पहली बार सत्ता पर काबिज हुई भारतीय जनता पार्टी दोबारा सरकार बनाने का दावा कर रही है। जबकि कांग्रेस दावा कर रही है कि वो इस बार सत्ता में वापस आने में सफल होगी। कांग्रेस ने इस बार असम चुनाव में सीएए विरोधी प्रदर्शनों को मुद्दा बनाया है।
गौरतलब है कि साल 2016 में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाली सहयोगी पार्टी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट इस बार अलग होकर कांग्रेस के साथ आ गई। आपको बता दें कि असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 2 मई को मतगणमना होगी। चुनाव आयग ने यहां तीन चरणों में मतदान करवाया है। अगर 2016 के विधानसभा चुनाव की बाात करें तो NDA को 86 सीटें मिली तो यूपीए के खाते में 26 सीटें आई थीं। असम के अलावा पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना भी 2 मई को होगी।












Click it and Unblock the Notifications